
बचत योजनाओं के ब्याज दर में कटौती का फैसला वापस, PPF-FD पर पुरानी दर से मिलता रहेगा रिटर्न
AajTak
इसके पहले बुधवार को सरकार ने एक अप्रैल 2021 से छोटी बचत योजनाओं पर ब्याज की दर को घटा दिया था.
सरकार ने बचत योजनाओं के ब्याज दर में कटौती के ऐलान को वापस ले लिया है. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज सुबह एक ट्वीट कर यह जानकारी दी. यह करोड़ों लोगों के लिए काफी राहत की बात है. इसके पहले बुधवार को सरकार ने एक अप्रैल 2021 से छोटी बचत योजनाओं पर ब्याज की दर को घटा दिया था. ब्याज दरों में कटौती का यह नोटिफिकेशन नए वित्त वर्ष की पहली तिमाही के लिए जारी किया गया था. वित्त मंत्री ने कहा कि अब सभी योजनाओं पर ब्याज दर वही रहेगी, जो पिछली मार्च तिमाही में थी.More Related News

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












