
बकरीद पर कुर्बानी के लिए लाए गए बकरों को लेकर मुंबई की हाईराइज सोसाइटी में हंगामा, लगे जय श्रीराम के नारे
AajTak
Mumbai News: बकरीद पर कुर्बानी के लिए मुंबई की एक सोसायटी में दो बकरे लाए गए. जब इसकी जानकारी सोसायटी के लोगों को हुई तो लोगों ने हंगामा कर दिया. इसी के साथ धार्मिक नारे लगाए. प्रदर्शन कर रहे लोगों और पुलिस के बीच नोकझोंक भी हो गई. इस मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाकर मामला शांत कराया.
बीती रात मुंबई से सटे मीरा रोड स्थित JP इंफ्रा सोसायटी में कुर्बानी के लिए दो बकरे लाए जाने पर घंटों हंगामा हुआ. इस बीच विरोध कर रहे लोगों ने कभी हनुमान चालीसा पढ़ा तो कभी जय श्रीराम के नारे लगाए. प्रदर्शन कर रहे लोगों और पुलिस के बीच नोकझोंक भी हो गई. हालांकि पुलिस ने लोगों को समझा-बुझाकर मामला शांत करवाया.
जानकारी के अनुसार, मोहसिन शेख नाम का एक शख्स बकरीद पर कुर्बानी के लिए दो बकरे लेकर आया था. इस दौरान सोसायटी के लोगों को जैसे ही इस बारे में जानकारी हुई तो सारे लोग सोसायटी के बाहर जमा हो गए और बकरे बाहर ले जाने के लिए प्रदर्शन करने लगे.
विरोध कर रहे लोगों ने हनुमान चालीसा का पाठ शुरू कर दिया और जय श्रीराम के नारे लगाए. इस मामले की सूचना पुलिस को मिली तो भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंच गया. पुलिस के आला अधिकारियों ने लोगों को समझा-बुझाकर मामला शांत कराया. इस दौरान सोसायटी के लोगों और पुलिस के बीच हल्की नोकझोंक भी हुई.
पुलिस का बयान- सोसायटी में नहीं दे सकते बकरे की कुर्बानी
हालांकि पुलिस के अधिकारियों ने सोसायटी के लोगों से कहा कि नियम के मुताबिक, सोसायटी में कुर्बानी नहीं दी जा सकती है. हम ऐसा करने भी नहीं देंगे. अगर ऐसा किया जाएगा तो केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार करेंगे. लेकिन सोसायटी में ऐसा कोई नियम नहीं है कि कोई आदमी बकरा घर में ला सकता है या नहीं, फिर भी हम लोगों की भावना को देखते हुए बकरा यहां से ले जाने के लिए कहेंगे.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












