
बंधक लड़की की तस्वीरें, कोचिंग सेंटर-पीजी का सस्पेंस और झूठ पर झूठ... हैरान कर देगी अजब किडनैपिंग की गजब कहानी
AajTak
मध्य प्रदेश के शिवपुरी में एक प्राइवेट स्कूल के मालिक रघुवीर धाकड़ के मोबाइल पर एक वॉट्सऐप मैसेज आता है. उस मैसेज को पढ़ते ही रघुवीर के होश उड़ जाते हैं. मैसेज के साथ ही एक तस्वीर भी आई थी. वो तस्वीर रघुवीर की 20 साल की बेटी काव्या धाकड़ की थी.
Kota Student Kidnapping Drama Conspiracy: आए दिन हम आपको अपहरण या फिरौती से जुड़ी खबरें बताते और दिखाते हैं. कई खबरें आपको हैरान करती हैं तो कुछ परेशान. लेकिन आज जिस खबर के बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं, यकीनन ऐसी खबर आपने पहले ना तो कभी सुनी होगी और ना कभी देखी होगी.
ये कहानी दो राज्यों के दो बड़े शहरों से जुड़ी है. कमाल की बात ये है कि इस कहानी का सिरा अभी अभी पुलिस की पकड़ में आया है, लेकिन मामला अभी तक सुलझा नहीं है. इस कहानी का आगाज़ होता है मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले से..
18 मार्च 2024, दोपहर करीब 3 बजे मध्य प्रदेश के शिवपुरी में एक प्राइवेट स्कूल के मालिक रघुवीर धाकड़ के मोबाइल पर एक वॉट्सऐप मैसेज आता है. उस मैसेज को पढ़ते ही रघुवीर के होश उड़ जाते हैं. मैसेज के साथ ही एक तस्वीर भी आई थी. वो तस्वीर रघुवीर की 20 साल की बेटी काव्या धाकड़ की थी. काव्या धाकड़ पिछले छह महीने से शिवपुरी से दूर कोटा के एक कोचिंग इंस्टीट्यूट में नीट की तैयारी कर रही थी. काव्या को डॉक्टर बनना था. अब इस मैसेज को पढ़ते ही काव्या के पिता के होश उड़ चुके थे. उन्होंने फौरन अपनी बेटी के मोबाइल पर फोन किया. लेकिन उसका फोन बंद था.
अजब कहानी की शुरुआत काव्या से उनकी आखिरी बातचीत 17 मार्च की रात को हुई थी. बदहवास मां-बाप पहले शिवपुरी के लोकल पुलिस स्टेशन में पहुंचते हैं और फिर कोटा के लिए रवाना हो जाते हैं. इस बीच केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया भी राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल को फोन कर काव्या की बरामदगी की गुजारिश करते हैं. मुख्यमंत्री दफ्तर से कोटा पुलिस के आला अफसरों को खबर दी जाती है. इस बीच काव्या के मां-बाप भी कोटा पहुंच चुके थे. सच्चाई जानने के बाद अब कोटा पुलिस तफ्तीश शुरू करती है और यहीं से एक अजीब कहानी की शुरुआत होती है.
दाखिले के वक्त काव्या की मां गई थी साथ काव्या के मां-बाप के मुताबिक, काव्या 3 अगस्त 2023 को नीट की तैयारी करने के लिए कोटा के पीडब्ल्यू कोचिंग सेंटर पहुंची थी. वहीं उसका दाखिला हुआ था. उस रोज़ काव्या की मां भी उसके साथ कोचिंग सेंटर गई थी. कोचिंग सेंटर के बाद काव्या मां को एक पीजी में ले गई. जहां वो रहने वाली थी. बेटी को कोटा में दाखिला दिलाने और पीजी में छोड़ने के बाद काव्या की मां उसी दिन यानी 3 अगस्त की शाम को वापस शिवपुरी रवाना हो गई थी.
कोचिंग सेंटर में नहीं थी कोई काव्या काव्या की किडनैपिंग का मामला दर्ज करने के बाद कोटा पुलिस अपनी तफ्तीश की शुरुआत उसी पीडब्ल्यू कोचिंग सेंटर से करती है. काव्या के मां-बाप भी पुलिस टीम के साथ थे. पुलिस कोचिंग सेंटर के मालिक और मैनेजर से पूछताछ करती है कि उन्होंने आखिरी बार काव्या को कब देखा? पुलिस उन्हें काव्या की तस्वीर भी दिखाई. लेकिन जो जवाब कोचिंग सेंटर से मिलता है, उसे सुन कर पुलिस भी सन्न रह जाती है. पता चला कि काव्या धाकड़ नाम की कोई भी लड़की उस कोचिंग सेंटर में पढ़ती ही नहीं थी.

रमजान के महीने में देश के कई हिस्सों में सांप्रदायिक तनाव की घटनाएं सामने आई हैं. खासकर मध्यप्रदेश के जबलपुर, हैदराबाद और कर्नाटक के बागलकोट में हालात तनावपूर्ण रहे. जबलपुर के सिहोरा इलाके में मंदिर और मस्जिद के बीच आरती और नमाज के समय विवाद हुआ जिसने तोड़फोड़ और पथराव को जन्म दिया. पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है और स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए कार्रवाई कर रही है.

उत्तराखंड के पौड़ी जनपद के श्रीनगर में स्थित लोकप्रिय धारी देवी मंदिर के पास बहने वाली अलकनंदा नदी में बड़ा हादसा टल गया. नदी में दो बोटों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हुई जिसके कारण कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई. टक्कर के बाद एक चालक नदी में गिर गया जबकि दूसरी बोट अनियंत्रित होकर बीच धारा में घूमती रही. सौभाग्यवश चालक तैरकर सुरक्षित बाहर आ गया और बोट संचालकों की सूझबूझ से सभी सवार सुरक्षित बचा लिए गए.

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा ने इस इंटरव्यू ब्रिक्स करेंसी पर विस्तार से बात की. उन्होंने कहा कि हमने यह नहीं कहा कि हम ब्रिक्स करेंसी बनाएंगे. ब्रिक्स के अंदर नई करेंसी बनाने पर कोई बहस नहीं है. लेकिन यह जरूरी नहीं है कि ब्राजील और इंडिया के बीच ट्रेड डील US डॉलर में ही हो. हम इसे अपनी करेंसी में भी कर सकते हैं.

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पराजित करने के बाद रेखा गुप्ता की अगुवाई में बीजेपी की सरकार एक साल पूरी कर चुकी है. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने अपने वादों को पूरा करने की कोशिश की है. साथ ही अपने एक वर्ष की उपलब्धियां भी बताईं. देखें वीडियो.



