
'बंधकों को मानव ढाल बनाया तो...', ट्रंप की हमास को खुली धमकी, कहा- अब कोई रियायत नहीं
AajTak
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने हमास को चेतावनी दी कि बंधकों को मानव ढाल बनाने पर कोई रियायत नहीं होगी. बता दें कि अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो इस वक्त इजरायल में हैं. इसके बाद वह कतर की यात्रा करेंगे
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हमास को चेतावनी दी कि अगर वे बंधकों को मानव ढाल के रूप में इस्तेमाल करते हैं, तो अब कोई रियायत नहीं की जाएगी. ट्रंप ने ये बयान अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर दिया. इसके साथ ही ट्रंप ने दोहराया कि इज़रायल भविष्य में कतर पर हमला नहीं करेगा. ये बयान उस घटना के बाद आया है, जब इज़रायल ने हाल ही में कतर की राजधानी दोहा में फिलिस्तीनी आतंकी संगठन हमास के राजनीतिक कार्यालयों पर बमबारी की थी. इस हमले की कड़ी निंदा यूरोप और अरब दुनिया ने की थी.
डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि उन्हें कतर पर हमले के बारे में पहले से कोई जानकारी नहीं दी गई थी. ट्रंप ने आगे कहा कि इज़रायल फिर से कतर पर हमला नहीं करेगा, लेकिन उन्होंने हमास पर भी टिप्पणी की. उन्होंने बताया कि उन्होंने एक अखबार में पढ़ा कि हमास ने बंधकों को मानव ढाल के रूप में इस्तेमाल करने की योजना बनाई है. टंप के मुताबिक हमास ने कहा कि वे बंधकों को सुरंगों से ऊपर लाकर सामने रखेंगे, ताकि अगर इज़रायल हमला करे तो बंधक मर जाएं.
बता दें कि अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो फिलहाल इजरायल दौरे पर हैं, उन्होंने सोमवार को इज़रायली पीएम नेतन्याहू के साथ मुलाकात की. रुबियो ने भी कहा कि गाजा में युद्ध समाप्त करने का एकमात्र तरीका ये है कि हमास सभी बंधकों को रिहा कर दे और आत्मसमर्पण कर दे.
कतर की यात्रा पर जाएंगे रुबियो
समाचार एजेंसी रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, मार्को रुबियो गाजा में संघर्ष को सुलझाने, गाजा में बंधक बनाए गए सभी 48 बंधकों को रिहा करने और गाजावासियों के लिए एक बेहतर भविष्य बनाने के मकसद से कतर की यात्रा करेंगे.
गाजा में हिंसा और तबाही गाजा में युद्ध की शुरुआत दक्षिणी इज़रायल में हमास के आतंकवादियों के हमले से हुई थी. इज़रायल के अनुसार इस हमले में लगभग 1200 लोग मारे गए और 251 बंधक बनाए गए थे. इसके जवाब में इज़रायल ने हमला किया, जिससे फिलिस्तीनी स्वास्थ्य अधिकारियों के अनुसार अब तक 64000 से अधिक लोग मारे जा चुके हैं.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.

आज यु्द्ध का 24वां दिन है. इजरायल पर ईरान और जवाब में अमेरिका और इजरायल के ईरान पर ताबड़तोड़ हमले जारी हैं. इस बीच सवाल ये कि क्या डोनाल्ड ट्रंप हॉर्मुज पर फंस गए हैं. ट्रंप के बार-बार बदलते बयानों से लग रहा है कि जंग छेड़ने से पहले हॉर्मुज को लेकर ट्रंप सोच नहीं पाए थे. देखें कैसे बदलते जा रहे ट्रंप के बयान.









