
बंद पुल पर मौत की रेस, दर्दनाक हादसे में दो लोगों की गई जान
AajTak
चेन्नई के रॉयपेट्टा इलाके में मंगलवार रात तेज रफ्तार बाइक रेसिंग मौत में बदल गई. बंद पड़े पुल पर दो बाइकों की जोरदार टक्कर में 19 साल के सुहैल और 49 साल के कुमरन की मौत हो गई, जबकि जोएल गंभीर रूप से घायल हुआ. हादसे के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और पुलिस ने जांच शुरू कर दी है.
चेन्नई में मंगलवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. यह हादसा रॉयपेट्टा इलाके में बने एक बंद पुल पर हुआ, जहां दो युवकों की तेज रफ्तार मोटरसाइकिलें आपस में टकरा गईं. टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों बाइकें बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं और पुल से धुआं उठने लगा.
हादसे में दो लोगों की हुई मौत
जानकारी के अनुसार, मृतकों की पहचान 19 साल के सुहैल और 49 साल के कुमरन के रूप में हुई है, जबकि घायल युवक का नाम जोएल बताया जा रहा है. बताया जा रहा है कि सुहैल और जोएल दोनों अपने मोटरसाइकिलों पर रेसिंग कर रहे थे.
स्थानीय लोगों ने बताया कि हादसे के बाद पुल से धुआं उठता देख उन्होंने तुरंत पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने सुहैल और कुमरन को मृत घोषित कर दिया.
बंद पुल पर लगा रहे थे रेस
घायल जोएल की हालत गंभीर बताई जा रही है और उसका इलाज जारी है. रॉयपेट्टा पुलिस ने बताया कि जिस पुल पर यह हादसा हुआ वो पिछले कई महीनों से मरम्मत कार्य के कारण यातायात के लिए बंद था. बावजूद इसके कुछ स्थानीय युवक वहां स्टंट और रेसिंग करने पहुंच जाते थे.

बीजेपी ने पश्चिम बंगाल चुनाव के लिए अपनी दूसरी लिस्ट जारी कर दी है, जिसमें रूपा गांगुली, निशीथ प्रमाणिक और प्रियंका तिबरेवाल जैसे 111 बड़े नामों को जगह मिली है. पार्टी ने इस बार पूर्व आईपीएस डॉ. राजेश कुमार और पूर्व टीएमसी नेता तापस रॉय समेत फिल्मी सितारों पर भी दांव लगाया है, जिससे बंगाल का चुनावी मुकाबला अब और भी कड़ा और रोमांचक हो गया है.

मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष के कारण भारत के 6 से ज्यादा जहाज अभी भी स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे हुए हैं. बताया जा रहा है कि इन जहाजों में ज्यादातर एलपीजी टैंकर और एलएनजी जहाज हैं. जिससे देश में एलपीजी की किल्लत हो सकती है. हालांकि, सरकार ने घरेलू उत्पादन में 40% वृद्धि की है और घरेलू उपभोक्ताओं को प्राथमिकता दी जा रही है.

न्यूजरूम में बात होगी तेल-गैस युद्ध बने ईरान-अमेरिका-इजरायल युद्ध की. बताएंगे कि कैसे भड़का तेल-गैस युद्ध. इजरायल के हमले का जवाब ईरान ने कैसे दिया. ये भी बात होगी कि क्या ट्रंप का ऑपरेशन एपिक फ्यूरी फेल हो गया? क्या ईरान को निहत्था करने के लिए शुरू हुई जंग अब तेल-गैस युद्ध के साथ तीसरा विश्व युद्ध की तरफ बढ़ चला है.










