
'बंदा जेल से बाहर न आ जाए, पूरा सिस्टम इसमें लगा, ये तानाशाही है', केजरीवाल की गिरफ्तारी पर पत्नी सुनीता
AajTak
दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को CBI ने शराब घोटाले मामले में अरेस्ट कर लिया है. इसे लेकर सीएम केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल की प्रतिक्रिया सामने आई है. उन्होंने कहा कि पूरा तंत्र इस कोशिश में है कि बंदा जेल से बाहर ना आ जाए. ये क़ानून नहीं है. ये तानाशाही है, इमरजेंसी है.
दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को CBI ने शराब घोटाले मामले में अरेस्ट कर लिया है. इसे लेकर सीएम केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल की प्रतिक्रिया सामने आई है. उन्होंने केजरीवाल की गिरफ्तारी को तानाशाही करार दिया. साथ ही कहा कि पूरा सिस्टम इसी कोशिश में है कि बंदा जेल से बाहर ना आ जाए. ये क़ानून नहीं है. ये तानाशाही है, इमरजेंसी है.
वहीं, आम आदमी पार्टी (आप) ने कहा कि जब केजरीवाल को मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिलने की संभावना थी, तो भाजपा घबरा गई और उन्हें सीबीआई द्वारा "फर्जी मामले" में गिरफ्तार करवा दिया.
केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने बुधवार को कथित शराब घोटाले में केजरीवाल को औपचारिक रूप से गिरफ्तार किया और भ्रष्टाचार मामले में AAP के राष्ट्रीय संयोजक की पांच दिन की हिरासत मांगी.
सुनीता केजरीवाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट में कहा कि उनके पति को आबकारी नीति से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में 20 जून को जमानत मिल गई थी, और प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने तुरंत स्टे ले लिया. उन्होंने कहा कि अगले ही दिन सीबीआई ने उन्हें आरोपी बना दिया और आज उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया. पूरा तंत्र इस कोशिश में है कि बंदा जेल से बाहर ना आ जाए. यह तानाशाही है, यह आपातकाल है.
'केजरीवाल न झुकेंगे, न टूटेंगे'

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












