
बंगाल: सॉलिसिटर जनरल को हटाने की मांग, TMC का दावा- शुभेंदु अधिकारी से मिले तुषार मेहता
AajTak
टीएमसी ने आरोप लगाया है कि सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता और शुभेंदु अधिकारी की मुलाकात हुई है. इसको लेकर टीएमसी सांसदों ने पीएम मोदी को लेटर लिखकर मेहता को हटाने की मांग की है. हालांकि, इन आरोपों से इनकार करते हुए मेहता ने कहा है कि दोनों के बीच कोई मुलाकात नहीं हुई.
तृणमूल कांग्रेस (TMC) के कुछ सांसदों ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) को लेटर लिखकर सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता (Solicitor General Tushar Mehta) को पद से हटाने की मांग की है. पार्टी के सांसद डेरेक ओ'ब्रायन, सुखेंदु शेखर रॉय, महुआ मोइत्रा ने पीएम मोदी यह लेटर लिखा है. उन्होंने दावा किया है कि पश्चिम बंगाल विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और बीजेपी नेता शुभेंदु अधिकारी ने तुषार मेहता से मुलाकात की है. हालांकि, मेहता ने मुलाकात के इन आरोपों को खारिज कर दिया.More Related News

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












