
बंगाल में PM मोदी की ताबड़तोड़ रैली, आज बांकुरा में जनसभा को करेंगे संबोधित
AajTak
पीएम मोदी ने कहा कि देश निरंतर सिंगल विंडो सिस्टम की तरफ बढ़ रहा है. लेकिन पश्चिम बंगाल में एक अलग तरह का सिंगल विंडो सिस्टम बना दिया गया है. ये सिंगल विंडो है- भाइपो विंडो. पश्चिम बंगाल में इस विंडो से गुज़रे बिना कुछ नहीं हो सकता.
पीएम नरेंद्र मोदी आज दोपहर एक बजे के करीब बांकुरा में रैली करने वाले हैं. तिलाबेद्या मैदान में होने वाली इस जनसभा को लेकर बीजेपी काफी उत्साहित दिखाई दे रही है. इससे पहले पीएम मोदी ने शनिवार को अभियान की शुरुआत करते हुए बंगाल के खड़गपुर में चुनावी जनसभा को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने ममता बनर्जी पर जमकर निशाना साधा. पुलिस और प्रशासन को संविधान और लोकतंत्र की याद दिलाई तो कहा कि राज्य में सिर्फ माफिया उद्योग ही पनपा. पीएम मोदी ने अपने संबोधन के दौरान बंगाल की पुलिस और प्रशासन को संविधान और लोकतंत्र की याद दिलाते हुए कहा, 'मैं बंगाल के लोगों को आश्वस्त करता हूं, कि अब दीदी को लोकतंत्र को कुचलने नहीं दिया जाएगा. पुलिस और प्रशासन को भी याद रखना चाहिए कि संविधान और लोकतंत्र की मर्यादाओं से बड़ा कुछ नहीं होता है.'
मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष के कारण भारत के 6 से ज्यादा जहाज अभी भी स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे हुए हैं. बताया जा रहा है कि इन जहाजों में ज्यादातर एलपीजी टैंकर और एलएनजी जहाज हैं. जिससे देश में एलपीजी की किल्लत हो सकती है. हालांकि, सरकार ने घरेलू उत्पादन में 40% वृद्धि की है और घरेलू उपभोक्ताओं को प्राथमिकता दी जा रही है.

न्यूजरूम में बात होगी तेल-गैस युद्ध बने ईरान-अमेरिका-इजरायल युद्ध की. बताएंगे कि कैसे भड़का तेल-गैस युद्ध. इजरायल के हमले का जवाब ईरान ने कैसे दिया. ये भी बात होगी कि क्या ट्रंप का ऑपरेशन एपिक फ्यूरी फेल हो गया? क्या ईरान को निहत्था करने के लिए शुरू हुई जंग अब तेल-गैस युद्ध के साथ तीसरा विश्व युद्ध की तरफ बढ़ चला है.

देश के 3 शहरों से ऐसी खबरें आईं जिसने दिल दहला दिया. आग लगने के कारण दिल्ली, चंडीगढ़ और इंदौर में भयानक हादसे हुए. भीषण आग की चपेट में पूरा का पूरा परिवार आ गया. दिल्ली में 9 लोगों की मौत हुई तो इंदौर में भी 8 लोगों को जान गंवानी पड़ी. चंडीगढ़ में लगी आग भयावह जरूर है, लेकिन गनीमत रही कि किसी तरह की जनहानि नहीं हुई.

अमेरिका-इजरायल की ईरान से जंग की वजह से देशभर में LPG की किल्लत अब भी जारी है. गैस एजेंसियों के बाहर लम्बी लाइनें हैं. गैस सिलेंडर की कालाबाजारी और जमाखोरी भी हो रही है. होटल-रेस्टोरेंट में गैस का स्टॉक खत्म होने से बिजनेस ठप होने लगे हैं. कई जगह ताले भी लटकने लगे हैं. त्योहारी सीजन में घरों में भी इसका असर दिख रहा है.









