
बंगाल में दूसरे चरण में 80% वोटिंग, नंदीग्राम में पड़े 81% वोट
AajTak
नंदीग्राम में वोटिंग की शुरुआत में ही आरोप-प्रत्यारोप शुरू हो गया. टीएमसी की ओर से आरोप लगाया गया कि कई जगहों पर उनके समर्थकों को वोट नहीं डाले दिया जा रहा. ममता ने यह भी कहा कि ऐसा खराब चुनाव हमने कभी नहीं देखा तो शुभेंदु ने कहा कि यह सब पब्लिसिटी के लिए किया जा रहा.
नंदीग्राम में गुरुवार को मतदान के साथ ही चुनावी शोर थम गया. हालांकि मतदान के दौरान दिनभर यहां पर गजब की गहमागहमी रही और यहां से चुनाव लड़ रहीं मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने व्हीलचेयर पर पोलिंग बूथ का जायजा लिया तो बीजेपी उम्मीदवार शुभेंदु अधिकारी के काफिले पर हमला किया गया. बंगाल में 8 चरण में चुनाव हो रहे हैं और गुरुवार को दूसरे चरण के तहत वोट डाले गए. बंगाल में बंपर वोटिंग हुई और रात 8 बजे तक मिली जानकारी के अनुसार बंगाल के 4 जिले की 30 विधानसभा सीटों पर 80.43% वोटिंग हुई. हालांकि 2016 के मुकाबले यहां कम वोटिंग हुई. 5 साल पहले 85 फीसदी से ज्यादा वोटिंग हुई थी. शाम 5 बजे के आंकड़े के अनुसार नंदीग्राम में 80.79 फीसदी वोटिंग हुई थी.More Related News

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












