
बंगाल में अब वैक्सीन सर्टिफिकेट पर PM मोदी की जगह ममता की तस्वीर लगेगी, BJP भड़की
AajTak
कोरोना वैक्सीनेशन के बाद मिलने वाले सर्टिफिकेट पर पीएम मोदी की तस्वीर को लेकर रार जारी है. अब पश्चिम बंगाल की ममता बनर्जी सरकार ने फैसला किया है कि यहां राज्य के तरफ से होने वाले तीसरे चरण के वैक्सीनेशन में 18-44 साल के लोगों को वैक्सीनेश के बाद सीएम ममता की तस्वीर वाले सर्टिफिकेट दिए जाएंगे.
कोरोना वैक्सीनेशन के बाद मिलने वाले सर्टिफिकेट पर पीएम मोदी की तस्वीर को लेकर रार जारी है. अब पश्चिम बंगाल की ममता बनर्जी सरकार ने फैसला किया है कि यहां राज्य के तरफ से होने वाले तीसरे चरण के वैक्सीनेशन में 18-44 साल के लोगों को वैक्सीनेशन के बाद सीएम ममता की तस्वीर वाले सर्टिफिकेट दिए जाएंगे. ममता सरकार की तरफ से यह कदम ऐसे समय में उठाया गया है जब कुछ महीने पहले टीएमसी ने वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट पर पीएम मोदी की फोटो को लेकर बीजेपी और पीएम मोदी की आलोचना की थी. 2021 में हुए बंगाल विधानसभा चुनाव के दौरान टीएमसी ने इस मुद्दे पर चुनाव आयोग से शिकायत भी की थी. टीएमसी ने वैक्सीनेशन के बाद मिलने वाले सर्टिफिकेट पर पीएम मोदी की तस्वीर को आचार संहिता का उल्लंघन बताया था.More Related News

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












