
बंगाल: 'बहुत सम्मान करती थी, लेकिन ये गद्दार निकले', अधिकारी परिवार के गढ़ में गरजीं ममता
AajTak
बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी कांथी की रैली में नाम लिए बगैर अधिकारी परिवार पर जमकर बरसीं. उन्होंने कहा कि उनका बहुत सम्मान करती थी लेकिन वे मीर जाफर निकले.
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने रविवार को कांथी उत्तर में चुनावी रैली को संबोधित किया. ममता बनर्जी कांथी की रैली में नाम लिए बगैर अधिकारी परिवार (शिशिर अधिकारी और शुभेंदु अधिकारी) पर जमकर बरसीं. उन्होंने कहा कि उनका बहुत सम्मान करती थी, प्यार करती थी. यहां तक कि मैंने मां तारा की एक पेंटिंग भी उनके घर जाकर उन्हें भेंट की थी. ममता बनर्जी ने कहा कि ये लोग गद्दार निकले, मीर जाफर निकले. उन्होंने कहा कि वे कह रहे हैं कि 2014 से बीजेपी के साथ संपर्क में थे. सीएम ममता बनर्जी ने कहा कि जब वे साल 2014 से बीजेपी के संपर्क में थे तब समझिए कि किस तरह से वे सेंध लगा रहे थे. उन्होंने कहा कि मैं बहुत बड़ी मूर्ख रही जो जान ना सकी. ममता बनर्जी ने कहा कि उन्होंने अधिक धन एकत्रित कर लिया और अब उसकी रक्षा के लिए बीजेपी में चले गए.
मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष के कारण भारत के 6 से ज्यादा जहाज अभी भी स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे हुए हैं. बताया जा रहा है कि इन जहाजों में ज्यादातर एलपीजी टैंकर और एलएनजी जहाज हैं. जिससे देश में एलपीजी की किल्लत हो सकती है. हालांकि, सरकार ने घरेलू उत्पादन में 40% वृद्धि की है और घरेलू उपभोक्ताओं को प्राथमिकता दी जा रही है.

न्यूजरूम में बात होगी तेल-गैस युद्ध बने ईरान-अमेरिका-इजरायल युद्ध की. बताएंगे कि कैसे भड़का तेल-गैस युद्ध. इजरायल के हमले का जवाब ईरान ने कैसे दिया. ये भी बात होगी कि क्या ट्रंप का ऑपरेशन एपिक फ्यूरी फेल हो गया? क्या ईरान को निहत्था करने के लिए शुरू हुई जंग अब तेल-गैस युद्ध के साथ तीसरा विश्व युद्ध की तरफ बढ़ चला है.

देश के 3 शहरों से ऐसी खबरें आईं जिसने दिल दहला दिया. आग लगने के कारण दिल्ली, चंडीगढ़ और इंदौर में भयानक हादसे हुए. भीषण आग की चपेट में पूरा का पूरा परिवार आ गया. दिल्ली में 9 लोगों की मौत हुई तो इंदौर में भी 8 लोगों को जान गंवानी पड़ी. चंडीगढ़ में लगी आग भयावह जरूर है, लेकिन गनीमत रही कि किसी तरह की जनहानि नहीं हुई.

अमेरिका-इजरायल की ईरान से जंग की वजह से देशभर में LPG की किल्लत अब भी जारी है. गैस एजेंसियों के बाहर लम्बी लाइनें हैं. गैस सिलेंडर की कालाबाजारी और जमाखोरी भी हो रही है. होटल-रेस्टोरेंट में गैस का स्टॉक खत्म होने से बिजनेस ठप होने लगे हैं. कई जगह ताले भी लटकने लगे हैं. त्योहारी सीजन में घरों में भी इसका असर दिख रहा है.









