
बंगाल: फिर भवानीपुर से चुनाव लड़ेंगी ममता बनर्जी, TMC विधायक सोवन चटर्जी देंगे इस्तीफा
AajTak
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी एक बार फिर भवानीपुर से विधानसभा का चुनाव लड़ेंगी. भवानीपुर से विधायक चुने गए सोवनदेव चटर्जी ने यहां से इस्तीफे का ऐलान किया है, ऐसे में अब ममता बनर्जी यहां से उपचुनाव लड़ेंगी.
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी एक बार फिर भवानीपुर से विधानसभा का चुनाव लड़ेंगी. भवानीपुर से विधायक चुने गए सोवनदेव चटर्जी ने यहां से इस्तीफे का ऐलान किया है, ऐसे में अब जो उपचुनाव होगा उसमें ममता बनर्जी ही उम्मीदवार होंगी. टीएमसी विधायक सोवनदेब चटर्जी का कहना है कि बिना किसी दबाव के वह अपनी सीट से इस्तीफा दे रहे हैं, लेकिन उन्हें पता लगा है कि ममता बनर्जी ही भवानीपुर से चुनाव लड़ना चाहती हैं. ये उनकी सीट है, ऐसे में उन्हें यहां से ही लड़ना चाहिए. सोवनदेब चटर्जी से जब सवाल हुआ कि क्या वो राज्यसभा जाएंगे, तो उन्होंने कहा कि ये पार्टी का फैसला होगा कि राज्यसभा कौन जाएगा.More Related News

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












