
बंगाल: फरार होने के लिए घर में बनाई थी सुरंग, गिरफ्तार नकली सोने के तस्कर को लेकर हुआ बड़ा खुलासा
AajTak
पुलिस ने नकली सोने की कलाकृतियां बनाने वाले रैकेट के मुख्य आरोपी को दक्षिण 24 परगना जिले के झुपरीझाड़ा इलाके से गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी सद्दाम सरदार को लेकर अहम खुलासे भी हुए हैं जिसने घर के अंदर से भागने के लिए एक सुरंग बनाई थी.
कोलकाता पुलिस ने दक्षिण 24 परगना जिले के झुपरीझारा इलाके से नकली सोने की कलाकृतियां बनाने के रैकेट के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. अधिकारियों ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि गुरुवार तड़के पुलिस की एक टीम ने कुलतली में उसके ठिकाने पर छापेमारी की, जिसके बाद सद्दाम सरदार को गिरफ्तार किया गया.
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि उसके करीबी सहयोगी मन्नान खान को भी उसी जगह से गिरफ्तार किया गया है. उन्होंने बताया कि हमने मुख्य आरोपी सद्दाम सरदार और मन्नान खान को झुपरीझारा में एक मछली पालन केंद्र के अंदर बनी एक झोपड़ी से गिरफ्तार किया है, जहां वे छिपे हुए थे.
पुलिस टीम पर किया था हमला
पुलिस के मुताबिक, दोनों आरोपियों को धोखाधड़ी के मामलों और 15 जुलाई को एक अन्य छापेमारी के दौरान पुलिस कर्मियों पर हमले के मामले में गिरफ्तार किया गया है. दोनों को गुरुवार को स्थानीय अदालत में पेश किया गया. अधिकारी ने बताया कि सरदार और उसके सहयोगी पिछले 15 सालों से नकली सोने की मूर्तियां बेचकर लोगों को ठग रहे थे.
यह भी पढ़ें: कोलकाता हाईकोर्ट ने बंगाल पुलिस को लगाई फटकार, NIA अधिकारियों को गिरफ्तार नहीं करने का निर्देश
इससे पहले पुलिस ने कथित रूप से नकली सोने की मूर्तियां बेचने वाले आरोपी सद्दाम सरदार के घर पर जब छापेमारी की थी तो वहां एक सुरंग का पता चला था जो पास की एक नहर से जुड़ती है. यह नहर मतला नदी में मिलती है.

बीजेपी ने पश्चिम बंगाल चुनाव के लिए अपनी दूसरी लिस्ट जारी कर दी है, जिसमें रूपा गांगुली, निशीथ प्रमाणिक और प्रियंका तिबरेवाल जैसे 111 बड़े नामों को जगह मिली है. पार्टी ने इस बार पूर्व आईपीएस डॉ. राजेश कुमार और पूर्व टीएमसी नेता तापस रॉय समेत फिल्मी सितारों पर भी दांव लगाया है, जिससे बंगाल का चुनावी मुकाबला अब और भी कड़ा और रोमांचक हो गया है.

मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष के कारण भारत के 6 से ज्यादा जहाज अभी भी स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे हुए हैं. बताया जा रहा है कि इन जहाजों में ज्यादातर एलपीजी टैंकर और एलएनजी जहाज हैं. जिससे देश में एलपीजी की किल्लत हो सकती है. हालांकि, सरकार ने घरेलू उत्पादन में 40% वृद्धि की है और घरेलू उपभोक्ताओं को प्राथमिकता दी जा रही है.

न्यूजरूम में बात होगी तेल-गैस युद्ध बने ईरान-अमेरिका-इजरायल युद्ध की. बताएंगे कि कैसे भड़का तेल-गैस युद्ध. इजरायल के हमले का जवाब ईरान ने कैसे दिया. ये भी बात होगी कि क्या ट्रंप का ऑपरेशन एपिक फ्यूरी फेल हो गया? क्या ईरान को निहत्था करने के लिए शुरू हुई जंग अब तेल-गैस युद्ध के साथ तीसरा विश्व युद्ध की तरफ बढ़ चला है.

देश के 3 शहरों से ऐसी खबरें आईं जिसने दिल दहला दिया. आग लगने के कारण दिल्ली, चंडीगढ़ और इंदौर में भयानक हादसे हुए. भीषण आग की चपेट में पूरा का पूरा परिवार आ गया. दिल्ली में 9 लोगों की मौत हुई तो इंदौर में भी 8 लोगों को जान गंवानी पड़ी. चंडीगढ़ में लगी आग भयावह जरूर है, लेकिन गनीमत रही कि किसी तरह की जनहानि नहीं हुई.









