
बंगाल के हॉस्पिटल में हंगामा, जूनियर डॉक्टर्स और नर्सों से मारपीट, 4 आरोपी गिरफ्तार
AajTak
बैरकपुर के पुलिस आयुक्त आलोक राजोरिया ने कहा कि शुक्रवार शाम को कॉलेज ऑफ मेडिसिन और सगोर दत्ता अस्पताल में डॉक्टरों और नर्सों पर हमला करने के आरोप में 4 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. हमें अस्पताल के अधिकारियों से विशेष शिकायतें मिली हैं.
पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले के सगोर दत्ता अस्पताल के जूनियर डॉक्टरों और नर्सों ने एक मरीज के रिश्तेदारों द्वारा कथित तौर पर हमला किए जाने के बाद 'काम बंद करो' आंदोलन किया. पुलिस ने इस मामले में 4 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार किए गए लोग 30 वर्षीय महिला मरीज के परिवार के सदस्य हैं, जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई थी.
बैरकपुर के पुलिस आयुक्त आलोक राजोरिया ने कहा कि शुक्रवार शाम को कॉलेज ऑफ मेडिसिन और सगोर दत्ता अस्पताल में डॉक्टरों और नर्सों पर हमला करने के आरोप में 4 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. हमें अस्पताल के अधिकारियों से विशेष शिकायतें मिली हैं. अस्पताल से सीसीटीवी फुटेज को सबूत के तौर पर जब्त कर लिया गया है. आरोपियों को बैरकपुर की एक अदालत में पेश किया गया.
पुलिस ने कहा कि हम सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रहे हैं, ताकि पता लगाया जा सके कि इस मामले में कुछ और लोग भी शामिल थे या नहीं. पश्चिम बंगाल के स्वास्थ्य सचिव नारायण स्वरूप निगम ने सगोर दत्ता मेडिकल कॉलेज अस्पताल का दौरा किया और जूनियर डॉक्टरों और नर्सों से मुलाकात की. डॉक्टरों से मुलाकात के बाद निगम ने कहा कि वे सुरक्षा को लेकर चिंतित थे और इसीलिए हम यहां आए हैं. उनसे बात की गई है और जो घटना हुई है वह गलत है. पुलिस की तैनाती और बढ़ा दी गई है. आज से निगरानी के लिए अतिरिक्त सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं. नर्सों और जूनियर डॉक्टरों की राय सुनी गई है.
उन्होंने कहा कि हम सभी तरह के एहतियाती कदम उठाएंगे. उत्तर 24 परगना जिले के कमरहाटी स्थित अस्पताल में हुए हमले में तीन जूनियर डॉक्टर, तीन नर्स और स्वास्थ्यकर्मी घायल हो गए हैं. अधिकारियों ने बताया कि घटना के बाद अस्पताल में रैपिड एक्शन फोर्स समेत बड़ी संख्या में पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया है.
ये घटना कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में ट्रेनी महिला डॉक्टर के रेप और मर्डर के विरोध में जूनियर डॉक्टरों द्वारा अस्पतालों में आवश्यक सेवाएं फिर से शुरू करने के एक सप्ताह बाद सामने आई है. बता दें कि जूनियर डॉक्टर्स ने 41 दिनों के विरोध प्रदर्शन के बाद हड़ताल वापस ले ली थी.

मेरठ पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय साइबर ठगी मॉड्यूल का खुलासा करते हुए सुभारती यूनिवर्सिटी में नर्सिंग की पढ़ाई करने वाले नाइजीरियाई नागरिक उमर को हिरासत में लिया है. आरोपी के खाते में 45 लाख रुपये के लेनदेन का पता चला, जबकि करोड़ों की ठगी की आशंका है. उसका साथी फरार है. पुलिस नेटवर्क के अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी है.

Eid Mubarak: इस्लामिक कैलेंडर के अनुसार, रमज़ान का महीना खत्म होने और शव्वाल का चांद दिखाई देने के साथ ईद का त्योहार मनाया जाता है. रमज़ान के 29 या 30 रोजों के बाद मनाए जाने वाले त्योहार को 'ईद-उल-फित्र' भी कहा जाता है. इस दिन मुस्लिम समुदाय के लोग ईद की नमाज़ के बाद एक-दूसरे को गले लगाते हैं, और ईद की मुबारकबाद देते हैं. घरों में सेवईयां, खीर, शीर खुरमा जैसे मीठे पकवान बनाए जाते हैं. इस मौके पर आप भी अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को खास मैसेज भेजकर ईद मुबारक कह सकते हैं.

आज दस तक में ईरान के उस सीक्रेट हथियार को डिकोड करेंगे, जिससे IRGC ने दुनिया के सबसे एडवांस और ताकतवर लड़ाकू विमान F-35 को गिराया है।आज पूरी दुनिया में यही चर्चा है कि ईरान का वो कौन सा हथियार है, जिसने एफ-35 जैसे फाइटर का शिकार किया है।क्या ये वही सीक्रेट हथियार है, जिसकी इस्तेमाल की धमकी चंद दिन पहले ईरान ने दी थी, क्या है ईरान के सीक्रेट हथियार का सच? देखें दस्तक.

ईरान वॉर ने पूरी दुनिया को प्रभावित किया है. दुनिया की सबसे बड़ी आबादी वाला देश भारत भी इस असर से अछूता नहीं है. भारत में इस जंग का कई मोर्चों पर असर पड़ा है. भारत में लोगों की सुबह सुबह की जरूरत चाय 5 रुपये तक महंगी हो गई है. इसकी वजह सिलेंडर की किल्लत है. इसके अलावा खाद, प्लास्टिक इंडस्ट्री पर भी सीधा असर पड़ा है.

दिल्ली के पालम अग्निकांड पर आम आदमी पार्टी ने बीजेपी पर गंभीर आरोप लगाए हैं. AAP नेता सौरभ भारद्वाज ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की और आरोप लगाया कि सिस्टम ने जानबूझकर लोगों को नहीं बचाया और मरने के लिए छोड़ दिया. उन्होंने कहा कि हम बीजेपी की गीदड़भभकियों से डरने वाले नहीं हैं. इस दौरान सौरभ भारद्वाज ने अर्थी और कफन भी मंगवाया. देखें वीडियो.








