
बंगाल के नादिया में युवती के रेप और मर्डर केस में SIT गठित, आरोपी को कोर्ट में किया पेश
AajTak
पश्चिम बंगाल पुलिस के सहायक महानिदेशक (एडीजी) ने नादिया जिले में उस स्थान का दौरा किया, जहां रेप और मर्डर की वारदात के बाद युवती का शव मिला था. एक अधिकारी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए कल्याणी के जवाहरलाल नेहरू मेमोरियल अस्पताल ले जाया गया है. शव के चेहरे पर तेजाब से जलने के निशान थे और कपड़े अस्त-व्यस्त थे.
पश्चिम बंगाल पुलिस ने नादिया जिले के कृष्णानगर में कथित रेप और मर्डर मामले की जांच के लिए 6 सदस्यों की SIT का गठन किया है. पुलिस ने मृतका के प्रेमी राहुल बोस को बुधवार (कल) को ही गिरफ्तार कर लिया था, उसे आज अदालत में पेश किया गया. कृष्णानगर के कोतवाली पुलिस स्टेशन में आरोपी के माता-पिता और 3 अन्य दोस्तों से पूछताछ की जा रही है.
इसके साथ ही पश्चिम बंगाल पुलिस के सहायक महानिदेशक (एडीजी) ने नादिया जिले में उस स्थान का दौरा किया, जहां रेप और मर्डर की वारदात के बाद युवती का शव मिला था. एक अधिकारी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए कल्याणी के जवाहरलाल नेहरू मेमोरियल अस्पताल ले जाया गया है. शव के चेहरे पर तेजाब से जलने के निशान थे और कपड़े अस्त-व्यस्त थे.
युवती का शव बुधवार को कृष्णानगर कस्बे के एक खेत में पड़ा मिला था, युवती के माता-पिता द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है, जो मृतक का प्रेमी बताया जा रहा है. महिला के माता-पिता ने आरोप लगाया है कि उनकी बेटी के साथ गैंगरेप किया गया, इसके बाद उसकी हत्या कर दी गई.
पीटीआई के मुताबिक अधिकारी ने बताया कि एडीजी (साउथ बंगाल) सुप्रतिम सरकार ने आश्रमपारा इलाके में उस स्थान का दौरा किया, जहां युवती का शव मिला था. इस बीच पुलिस ने मृतका के 2 करीबी दोस्तों से पूछताछ शुरू कर दी है.
पुलिस ने गुरुवार को गिरफ्तार आरोपियों को स्थानीय अदालत में पेश किया. माता-पिता ने आरोप लगाया कि आरोपियों ने गैंगरेप और मर्डर के बाद सबूत नष्ट करने के लिए उनकी बेटी के चेहरे को तेजाब से जला दिया.

अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में पाकिस्तान की एयरस्ट्राइक से सारे शहर में सन्नाटा पसरा है. जिस अस्पताल में कभी हजार से ज्यादा मरीज थे वो इमारत अब खंडहर में तब्दीर हो गई है. चारों ओर सिर्फ आग और धुंए का गुबार दिख रहा है. इस हमले से 400 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई और 250 से ज्यादा लोग घायल हो चुके है.

पाकिस्तान ने रात के अंधेरे में अफगानिस्तान पर एक बार फिर हमला बोला है. पाकिस्तान ने ये एयरस्ट्राइक अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में एक नशा मुक्त केंद्र अस्पताल पर किया है. इस हमले में अबतक 400 से ज्यादा मासूमों की मौत हो गई है, वहीं 250 से ज्यादा घायल बताए जा रहे है. वहीं अस्पताल पर हमले के आरोप से पाकिस्तान ने इनकार किया है.

वृंदावन में बंदरों की शरारतें अब सुरक्षा एजेंसियों के लिए भी चुनौती बन गई हैं. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के तीन दिवसीय दौरे से पहले चश्मा छीनने वाले बंदरों को काबू में रखने के लिए अनोखा उपाय किया गया है. वन्यजीव कानूनों के चलते असली लंगूरों की तैनाती संभव नहीं होने पर अब लंगूरों के कटआउट और विशेष टीमों के जरिए सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी.










