
बंगाल: केशपुर में मतदान से पहले टीएमसी कार्यकर्ता की हत्या, अबतक 8 गिरफ्तार
AajTak
मतदान से पहले बुधवार को यहां केशपुर में तृणमूल कांग्रेस के एक कार्यकर्ता की हत्या कर दी गई, जिसके बाद से ही इलाके में तनाव का माहौल है.
पश्चिम बंगाल में गुरुवार को दूसरे चरण का मतदान हो रहा है. लेकिन मतदान से पहले बुधवार को यहां केशपुर में तृणमूल कांग्रेस के एक कार्यकर्ता की हत्या कर दी गई, जिसके बाद से ही इलाके में तनाव का माहौल है. तृणमूल कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि बीजेपी के लोगों ने उनके कार्यकर्ता के घर में हमला किया था. जानकारी के मुताबिक, 40 साल से उत्तम दोलाई की केशपुर के हरिहरचाक इलाके में हत्या की गई. इस मामले में गुरुवार सुबह तक पुलिस ने आठ लोगों को गिरफ्तार कर लिया है. टीएमसी का आरोप है कि बीते दिन जब उत्तम दोलाई अपने घर में खाना खा रहे थे, तब बीजेपी के कुछ लोगों ने उनपर हमला किया. उनके पेट में चाकू मारा गया, जिसके बाग उन्हें अस्पताल ले जाया गया लेकिन वहां पर उनकी मौत हो गई. हत्या के बाद से इलाके में तनाव इस घटना के बाद से ही केशपुर इलाके में तनाव का माहौल है, चप्पे-चप्पे पर सुरक्षाबलों को तैनात किया गया है. गुरुवार सुबह जब इलाके में मतदान शुरू हुआ, तब भी यहां पर अनबन की खबरें आती रहीं. गुरुवार सुबह ही केशपुर में बीजेपी के पोलिंग एजेंट की गाड़ी पर हमला किया गया, गाड़ी के शीशे तोड़ दिए गए. बीजेपी नेता ने बाद में आरोप लगाया कि पुलिस ने उनकी शिकायत दर्ज नहीं की है. आपको बता दें कि इस इलाके में जब पहले चरण का मतदान था, तब एक भाजपा कार्यकर्ता की हत्या कर दी गई थी. अब दूसरे चरण में टीएमसी कार्यकर्ता की हत्या की गई है.More Related News

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












