
बंगाल की खाड़ी में डीप डिप्रेशन, इन इलाकों में बदलेगा मौसम! बारिश का भी अलर्ट
AajTak
दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी और हिंद महासागर में बना डिप्रेशन अब तेज होकर डीप डिप्रेशन में बदल गया है. इसके कारण तमिलनाडु के कई हिस्सों में मौसम बदलाव देखने को मिल सकता है. 9 से 11 जनवरी तक कई जगहों पर भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है.
भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने चेतावनी दी है कि बंगाल की खाड़ी और हिंद महासागर के ऊपर बना अवदाब (Depression) अब डीप डिप्रेशन में बदल गया है. अगले 36 घंटों में इसके पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ने की संभावना जताई है. मौसम विभाग (IMD) ने मुताबिक दक्षिण-पश्चिम, दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी और पूर्वी भूमध्यरेखीय हिंद महासागर में बना डिप्रेशन पिछले 6 घंटों में लगभग 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा में बढ़ा, और अब यह डीप डिप्रेशन में बदल गया है.
IMD ने इसकी जानकारी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शेयर की है. आज 8 जनवरी 2026 को सुबह 5:30 बजे यह इसी क्षेत्र में केन्द्रित था, जिसका स्थान अक्षांश (latitude) 5.4°N और देशांतर (longitude) 85.3°E के पास दर्ज किया गया.
यह पोट्टुविल (श्रीलंका) से लगभग 420 किमी पूर्व-दक्षिणपूर्व, बाट्टिकलोआ (श्रीलंका) से 470 किमी पूर्व-दक्षिणपूर्व, हंबनटोटा (श्रीलंका) से 470 किमी पूर्व-दक्षिणपूर्व, त्रिंकोमाली (श्रीलंका) से 570 किमी दक्षिणपूर्व, करैकाल (पुडुचेरी) से 860 किमी दक्षिणपूर्व और चेन्नई (तमिलनाडु) से लगभग 1020 किमी दक्षिण-दक्षिणपूर्व की दूरी पर स्थित था.
अगले 36 घंटों के दौरान इसके पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा में दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी से होते हुए आगे बढ़ने और कल 9 जनवरी 2026 की शाम या रात के आसपास हंबनटोटा और कलमुनाई के बीच श्रीलंका के तट को पार करने की इसकी पूरी संभावना है.
तमिलनाडु में भारी बारिश
स्काईमेट वेदर के अनुसार, इस डिप्रेशन का प्रभाव काफी रहेगा. 9 से 11 जनवरी 2026 के बीच बारिश का दायरा और तीव्रता बढ़ने की संभावना है. पंबन, टोंडी, तूतीकोरिन (थूथुकुडी), नागरकोइल, कन्याकुमारी और आसपास के इलाके सबसे ज्यादा जोखिम में रह सकते हैं. इसके अलावा तमिलनाडु के अंदरूनी हिस्सों में मध्यम बारिश, जबकि केरल के कुछ इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है.

खाड़ी देश में तनाव खत्म होने का नाम नहीं ले रहा, जिसका सीधा असर तेल और गैस पर पड़ रहा है जिसकी चपेट में पूरी दुनिया आ रही है. इस बीच अमेरिका और इजरायल के हमले का जवाब देने के लिए ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को अपना एक खास हथियार बना लिया है. इस समुद्री गलियारे पर नियंत्रण के जरिए ईरान ने दुनिया के व्यापार को प्रभावित किया है और अब ईरान ने इस रास्ते से गुजरने वाले जहाजों से टैक्स वसूलना शूरू कर दिया है. जिसने दुनिया भर के देशों की टेंशन बढ़ा दी है.

ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल के युद्ध का आज 21वां दिन है, और दोनों ओर के लगातार हमलों के बीच जिस सवाल का जवाब दुनिया जानना चाहती है. वो ये है कि इस युद्ध का धुरंधर कौन है? ईरान के सरेंडर की ख्वाहिश पाले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ईरान की ओर से कई सरप्राइज मिले हैं. चाहे, वो खाड़ी देशों के अमेरिकी बेस पर ईरानी हमले हों, चाहे इजरायल और खाड़ी देशों के तेल-गैस के ठिकानों पर ईरान का पलटवार हो या अमेरिका के F-35 जैसे अत्याधुनिक विमानों को गंवाने से अमेरिका के लिए बढ़ रही युद्ध की कीमत हो.

राजधानी दिल्ली में मौसम का मिजाज बीते दो-तीन दिनों से बदला हुआ है और आज सुबह भी राजधानी दिल्ली में बारिश रुक-रुक कर हो रही है...सुबह से ही आसमान में काले बादल छाए हुए हैं...ये बदलाव ऐसे समय पर आया है जब कुछ दिनों से गर्मी बढ़ने लगी थी और गर्मियों का मौसम आने वाला था..लेकिन वेस्टर्न डिस्टर्बेंस से मौसम में हुए बदलाव ने नजारा बिल्कुल बदल दिया है

महाराष्ट्र में कथित काले जादू को लेकर विवाद बढ़ गया है. रोहित पवार ने अजित पवार के आवास के पास हुए कथित अनुष्ठानों की जांच मांगी. अमोल मिटकरी ने भी मामला उठाया और इसे नासिक के ज्योतिषी अशोककुमार खारत से जोड़ा. 28 जनवरी के विमान हादसे के बाद यह मुद्दा और गंभीर हो गया है. खारत दुष्कर्म मामले में गिरफ्तार है.

जम्मू-कश्मीर में मौसम ने करवट बदल ली है और पहाड़ों पर जमकर बर्फबारी हो रही है. कश्मीर घाटी में जहां सैलानी बर्फबारी का लुत्फ उठा रहे हैं वहीं स्थानीय लोगों के लिए ठंड बढ़ने की वजह से कई दिक्कतें शुरू हो गई है. जम्मू-कश्मीर में बारिश और बर्फबारी का असर उत्तर भारत के मौसम पर भी पड़ा है और मैदानी हिस्सों में भी बारिश के बाद तापमान नीचे गिर गया है.

Kanhaiya Mittal Controversy: प्रसिद्ध भजन गायक कन्हैया मित्तल एक बार फिर अपने तीखे तेवर और विवादों के कारण चर्चा में हैं. राजस्थान के अलवर में आयोजित एक भक्ति संध्या के दौरान साउंड ऑपरेटर से हुई उनकी भिड़ंत ने अब 'सोशल मीडिया वॉर' का रूप ले लिया है. गायक की इस 'अकड़' पर लोग उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं.

दिल्ली के पालम इलाके में हुए भीषण अग्निकांड में एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत के बाद गुरुवार को शोक सभा के दौरान आम आदमी पार्टी और बीजेपी नेताओं के बीच कहासुनी शुरू हो गई और देखते ही देखते नौबत हाथापाई तक पहुंच गई. जिससे मौके पर तनाव फैल गया. इस झड़प में पूर्व AAP विधायक को भी चोट लगने की भी खबर है.






