
फ्लोरिडा के स्टेट सर्जन का दावा, कोविड-19 की mRNA वैक्सीन बन रही हृदय विकार से मौतों का कारण
AajTak
एक स्टडी के आधार पर सामने आया है कि कोविड-19 की mRNA वैक्सीन के चलते हृदय से जुड़ी मौतें संभव हैं. फ्लोरिडा के स्वास्थ्य विभाग ने सेल्फ कंट्रोल्ड केस सीरीज के जरिए एक विश्लेषण किया जिससे ये पता लगाया गया है. एमआरएनए वैक्सीन लेने के 28 दिन बाद 18 से 39 साल के पुरुषों में हृदय रोग से मौतों में 84% की बढ़ोतरी देखी गई है.
फ्लोरिडा के स्टेट सर्जन जनरल डॉक्टर जोसेफ ए लाडापो ने एमआॉरएनए कोविड-19 वैक्सीन के लिए नई गाइडलाइन जारी की है. एक स्टडी के आधार पर डॉक्टर जोसेफ का कहना है कि इस वैक्सीन के चलते हृदय से जुड़ी मौतें संभव हैं. दरअसल, फ्लोरिडा के स्वास्थ्य विभाग ने सेल्फ कंट्रोल्ड केस सीरीज के जरिए एक विश्लेषण किया जिससे ये पता लगा कि ये वैक्सीन कितनी सुरक्षित है.
इस विश्लेषण में मालूम हुआ कि एमआरएनए वैक्सीन लेने के 28 दिन बाद 18 से 39 साल के पुरुषों में हृदय रोग की वजह मौत के मामलों में 84% की बढ़ोतरी हुई. दुनियाभर में कोरोना से बचाव की कोशिशों के बीच ये एक वैक्सीन पुरुषों में हृदय रोगों से मौत का कारण बन रही है. वहीं, अन्य वैक्सीन में इस तरह की कोई खामी नहीं पाई गई है.
स्टेट सर्जन जनरल जोसेफ ने कहा कि टीका लेने वाले आम लोगों के स्वास्थ्य के मद्देनजर कोई भी वैक्सीन या दवा कितनी सुरक्षित है, यह पता लगाना बेहद जरूरी है. यहां सुरक्षा को लेकर कोताही की गई है. वैक्सीन को लेकर सामने आई ये अहम जानकारी फ्लोरिडा के लोगों तक पहुंचनी चाहिए,
सामने आया नया वैरिएंट
गौरतलब है कि पिछले दो-ढाई सालों में दुनियाभर में जमकर तबाही मचा चुके कोरोना का खतरा अब पहले की तुलना में कुछ कम हो गया है. पूरी दुनिया में इस समय कोरोना मामलों में गिरावट दर्ज की जा रही है. भारत में भी स्थिति काफी बेहतर हो रही है लेकिन सुधरते हालात के बीच ओमिक्रॉन का एक सब-वैरिएंट सामने आया है.
ओमिक्रॉन के इस नए सब-वैरिएंट को BA.4.6 बताया जा रहा है जिससे संक्रमण के मामले अभी तक अमेरिका और ब्रिटेन में सामने आ चुके हैं. इससे पहले BA.4 सामने आया था जिसकी वजह से साउथ अफ्रीका में कोरोना के मामले तेजी से बढ़े थे और फिर ये सब वैरिएंट पूरी दुनिया में फैल गया था.

आज हम आपको अद्भुत, अविश्वसनीय, अकल्पनीय हथियारों से रूबरू कराने वाले हैं. कुछ जो इंसान के बचाव के लिए बने हैं और कुछ केवल विनाश के लिए. डोनाल्ड ट्रंप जिस वक्त अमेरिका की ताकत पर इतरा रहे थे, बता रहे थे कि उन्होंने ईरान की ताकत को मिट्टी में मिला दिया है. इसके कुछ घंटे बाद ईरान ने इजरायल पर आज तक के सबसे बड़े हमले को अंजाम दिया.

कतर के समुद्री इलाके में रविवार को एक बड़ा सैन्य हादसा हो गया. रूटीन ड्यूटी पर निकला एक हेलीकॉप्टर तकनीकी खराबी की वजह से क्रैश होकर समुद्र में जा गिरा. इस दर्दनाक हादसे में कतर और तुर्की सेना के 5 जवानों समेत 2 टेक्नीशियनों की मौत हो गई. दोनों देशों के रक्षा मंत्रालयों ने इस घटना की पुष्टि करते हुए गहरा दुख जताया है.

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को कड़ी चेतावनी दी है. उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कहा कि अगर ईरान 48 घंटे के भीतर होर्मुज स्ट्रेट को पूरी तरह सुरक्षित और खोलता नहीं है, तो अमेरिका ईरान के पावर प्लांट्स पर हमला करेगा. ट्रंप ने लिखा कि अमेरिका सबसे बड़े पावर प्लांट से शुरुआत करते हुए उन्हें नष्ट कर देगा. देखें वीडियो.

मिडिल ईस्ट संकट का असर अब श्रीलंका की अर्थव्यवस्था पर साफ दिखने लगा है. सरकार ने ईंधन कीमतों में करीब 25% की भारी बढ़ोतरी कर दी है, जिससे आम जनता और परिवहन क्षेत्र पर दबाव बढ़ गया है. बस ऑपरेटरों ने हड़ताल की चेतावनी दी है, जबकि महंगाई बढ़ने की आशंका जताई जा रही है. ऊर्जा संकट ने 2022 जैसी आर्थिक चुनौतियों की यादें ताजा कर दी हैं.

अमेरिका की 250वीं स्वतंत्रता वर्षगांठ पर जारी होने वाले विशेष सोने के सिक्के को लेकर विवाद खड़ा हो गया है. प्रस्तावित सिक्के पर डोनाल्ड ट्रंप की तस्वीर छापने के फैसले ने कानूनी और राजनीतिक बहस छेड़ दी है. जहां ट्रंप समर्थक इसे राष्ट्रीय गौरव का प्रतीक बता रहे हैं, वहीं विरोधी इसे लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ बता रहे हैं.

जापान के विदेश मंत्री तोशिमित्सु मोतेगी ने रविवार को स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में बिछी बारूदी सुरंगों को हटाने का प्रस्ताव रखा है. उन्होंने कहा है कि यदि अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच सीजफायर हो जाता है तो जापान होर्मुज जलडमरूमध्य में बिछी समुद्री बारूदी सुरंगों (नेवल माइंस) को हटाने के लिए अपने अत्याधुनिक 'माइनस्वीपर' जहाज तैनात करेगा.

ईरान जंग से तेल $112 प्रति बैरल तक पहुंच रहा है. एयरलाइंस उड़ानें काट रही हैं. ट्रांसपोर्ट महंगा हो रहा है. जापान, दक्षिण कोरिया, बांग्लादेश में फ्यूल राशनिंग शुरू हो गई है. IEA का 10-पॉइंट प्लान आ गया है. दुनियाभर की सरकारें इसे एनर्जी सिक्योरिटी कहेंगी, लेकिन असर लॉकडाउन जैसा दिखना शुरू हो चुका है. इस बार चेतावनी भी नहीं मिलेगी.






