
फ्लैट दिलाने के नाम पर महिला से 32 लाख रुपये की ठगी, रियल एस्टेट एजेंट और उसकी पत्नी पर FIR
AajTak
ठाणे में एक महिला से 32 लाख रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है. बताया जाता है कि यहां एक महिला से एक रियल एस्टेट एजेंट और उसकी पत्नी ने फ्लैट देने के नाम पर रुपये लिए. लेकिन बाद में फ्लैट नहीं दिया गया.
ठाणे में एक रियल एस्टेट एजेंट और उसकी पत्नी के खिलाफ पुलिस ने मुंबई में एक सरकारी योजना के तहत फ्लैट दिलाने के बहाने 32.83 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने का मामला दर्ज किया है. इस बात की जानकारी एक पुलिस अधिकारी ने एक न्यूज एजेंसी को दी. 32 वर्षीय पीड़िता मीरा रोड इलाके की रहने वाली है और उसका पति विदेश में काम करता है.
काशीगांव पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि महिला ने दावा किया कि पड़ोसी मुंबई के जोगेश्वरी निवासी रियल एस्टेट एजेंट और उसकी पत्नी ने उसे महाराष्ट्र आवास एवं क्षेत्र विकास प्राधिकरण (म्हाडा) योजना के तहत महानगर के कांदिवली में एक घर दिलाने का आश्वासन दिया था. उन्होंने बताया कि दोनों ने अक्टूबर 2023 से किश्तों में उससे 32.83 लाख रुपये लिए, लेकिन वादा किया गया घर नहीं दिया.
यह भी पढ़ें: UP: गाजा पीड़ितों की मदद के नाम पर करोड़ों की क्राउडफंडिंग, धोखाधड़ी के आरोप में महाराष्ट्र से 3 गिरफ्तार
मामले की जांच में जुटी पुलिस
महिला ने जब उनसे संपर्क करने और स्पष्टीकरण मांगने की कोशिश की, तो उनकी तरफ से कोई जवाब नहीं मिला. जिसके बाद उसने पुलिस से संपर्क किया. पुलिस ने बताया कि उनकी शिकायत के आधार पर सोमवार को दंपति के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत धोखाधड़ी, आपराधिक विश्वासघात, जालसाजी और आपराधिक षड्यंत्र के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई.
यह भी पढ़ें: दिल्ली: NGO के नाम पर खाते, 6 करोड़ की धोखाधड़ी, साइबर ठगी के आरोप में दो गिरफ्तार

खाड़ी देश में तनाव खत्म होने का नाम नहीं ले रहा, जिसका सीधा असर तेल और गैस पर पड़ रहा है जिसकी चपेट में पूरी दुनिया आ रही है. इस बीच अमेरिका और इजरायल के हमले का जवाब देने के लिए ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को अपना एक खास हथियार बना लिया है. इस समुद्री गलियारे पर नियंत्रण के जरिए ईरान ने दुनिया के व्यापार को प्रभावित किया है और अब ईरान ने इस रास्ते से गुजरने वाले जहाजों से टैक्स वसूलना शूरू कर दिया है. जिसने दुनिया भर के देशों की टेंशन बढ़ा दी है.

ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल के युद्ध का आज 21वां दिन है, और दोनों ओर के लगातार हमलों के बीच जिस सवाल का जवाब दुनिया जानना चाहती है. वो ये है कि इस युद्ध का धुरंधर कौन है? ईरान के सरेंडर की ख्वाहिश पाले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ईरान की ओर से कई सरप्राइज मिले हैं. चाहे, वो खाड़ी देशों के अमेरिकी बेस पर ईरानी हमले हों, चाहे इजरायल और खाड़ी देशों के तेल-गैस के ठिकानों पर ईरान का पलटवार हो या अमेरिका के F-35 जैसे अत्याधुनिक विमानों को गंवाने से अमेरिका के लिए बढ़ रही युद्ध की कीमत हो.

राजधानी दिल्ली में मौसम का मिजाज बीते दो-तीन दिनों से बदला हुआ है और आज सुबह भी राजधानी दिल्ली में बारिश रुक-रुक कर हो रही है...सुबह से ही आसमान में काले बादल छाए हुए हैं...ये बदलाव ऐसे समय पर आया है जब कुछ दिनों से गर्मी बढ़ने लगी थी और गर्मियों का मौसम आने वाला था..लेकिन वेस्टर्न डिस्टर्बेंस से मौसम में हुए बदलाव ने नजारा बिल्कुल बदल दिया है

महाराष्ट्र में कथित काले जादू को लेकर विवाद बढ़ गया है. रोहित पवार ने अजित पवार के आवास के पास हुए कथित अनुष्ठानों की जांच मांगी. अमोल मिटकरी ने भी मामला उठाया और इसे नासिक के ज्योतिषी अशोककुमार खारत से जोड़ा. 28 जनवरी के विमान हादसे के बाद यह मुद्दा और गंभीर हो गया है. खारत दुष्कर्म मामले में गिरफ्तार है.

जम्मू-कश्मीर में मौसम ने करवट बदल ली है और पहाड़ों पर जमकर बर्फबारी हो रही है. कश्मीर घाटी में जहां सैलानी बर्फबारी का लुत्फ उठा रहे हैं वहीं स्थानीय लोगों के लिए ठंड बढ़ने की वजह से कई दिक्कतें शुरू हो गई है. जम्मू-कश्मीर में बारिश और बर्फबारी का असर उत्तर भारत के मौसम पर भी पड़ा है और मैदानी हिस्सों में भी बारिश के बाद तापमान नीचे गिर गया है.

Kanhaiya Mittal Controversy: प्रसिद्ध भजन गायक कन्हैया मित्तल एक बार फिर अपने तीखे तेवर और विवादों के कारण चर्चा में हैं. राजस्थान के अलवर में आयोजित एक भक्ति संध्या के दौरान साउंड ऑपरेटर से हुई उनकी भिड़ंत ने अब 'सोशल मीडिया वॉर' का रूप ले लिया है. गायक की इस 'अकड़' पर लोग उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं.

दिल्ली के पालम इलाके में हुए भीषण अग्निकांड में एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत के बाद गुरुवार को शोक सभा के दौरान आम आदमी पार्टी और बीजेपी नेताओं के बीच कहासुनी शुरू हो गई और देखते ही देखते नौबत हाथापाई तक पहुंच गई. जिससे मौके पर तनाव फैल गया. इस झड़प में पूर्व AAP विधायक को भी चोट लगने की भी खबर है.






