
फ्लाइट में सिगरेट, सड़क पर शराब, कार्रवाई के डर से दुबई भागा बॉबी कटारिया?
AajTak
सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर बॉबी कटारिया ने एक वीडियो जारी कर बताया है कि वह स्वतंत्रता दिवस मानने दुबई जा रहा है. बॉबी का यह ऐलान ऐसे समय में आया है जब उनके दो वायरल वीडियो को लेकर उन पर कार्रवाई की बात चल रही है. दरअसल, एक वीडियो में वह फ्लाइट के अंदर सिगरेट का कश लेते दिखे थे. वहीं दूसरे वीडियो में वह बीच सड़क शराब पीते नजर आ रहे हैं.
इंफ्लूएंसर बॉबी कटारिया उर्फ बलवंत कटारिया के कई विवादित वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं. सबसे पहले स्पाइसजेट की फ्लाइट में सिगरेट का कश लेते उनका एक वीडियो सामने आया था. इसके बाद बीच सड़क शराब पीते उनका वीडियो भी वायरल हो गया. विवादों के बीच बॉबी ने एक वीडियो पोस्ट कर बताया है कि वह स्वतंत्रता दिवस मनाने दुबई जा रहे हैं.
वीडियो पर लोगों का कहना है कि केस दर्ज होने की वजह से बॉबी दुबई भाग रहा है. बॉबी के इंस्टाग्राम वीडियो पर लोग उन्हें निशाने पर लेते हुए दिख रहे हैं. एक यूजर ने लिखा- दुबई भाग रहा है क्योंकि केस दर्ज हुआ है. दूसरे यूजर ने कहा- और भाई... आ गया स्वाद. तीसरे ने लिखा- यह हमारे फिटनेस इंफ्लूएंसर हैं, एयरोप्लेन में सिगरेट फूंकते हैं.
इसी बीच फ्लाइट में सिगरेट पीते बॉबी कटारिया के वीडियो को लेकर स्पाइसजेट ने कहा है कि बॉबी पर इस मामले में फरवरी 2022 में एक्शन लिया गया था. तब एयरलाइन ने उन्हें 15 दिन के लिए नॉन-फ्लाइंग लिस्ट में डाल दिया था.
हालांकि, बॉबी ने दावा किया है कि वह एक डमी प्लेन में सिगरेट पी रहे थे. उन्होंने दुबई में एक शूटिंग के दौरान यह एक्ट किया था. उन्होंने कहा- प्लेन के अंदर लाइटर ले जाने की अनुमति नहीं होती है. मैं सबसे पूछना चाहता हूं कि क्या कोई लाइटर के साथ प्लेन के अंदर जा सकता है? उसे स्कैनर ने डिटेक्ट कर लिया होता. यह वीडियो 2019 या 2020 में शूट किया गया था.
मामले को लेकर स्पाइसजेट ने कहा- वीडियो 20 जनवरी 2022 की है. यह फ्लाइट दुबई से दिल्ली आ रही थी. जब सभी क्रू बोर्डिंग में व्यस्त थे उसी दौरान वीडियो शूट किया गया था. मामले की जानकारी मिलने के बाद पैसेंजर पर नियम के तहत कार्रवाई भी की गई थी. उन्हें फरवरी 2022 में 15 दिन के लिए नॉन-फ्लाइंग लिस्ट में डाल दिया गया था.
इसके अलावा खुलेआम बीच सड़क पर बॉबी का शराब पीते वीडियो भी वायरल हो रहा है. इसे लेकर उत्तराखंड के डीजीपी ने एक ट्वीट कर बताया- उत्तराखंड पुलिस #OperationMaryada मुहिम के तहत लंबे समय से सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने और हुड़दंग करने वालों के खिलाफ सख्त कार्यवाही कर रही है. बॉबी कटारिया के खिलाफ कानून की सुसंगत धाराओं के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया गया है. आवश्यक कार्यवाही की जाएगी.

टाटा मोटर्स ने अपनी नई और अफोर्डेबल ऑल व्हील ड्राइव कार लॉन्च कर दी है. कंपनी ने टाटा हैरियर ईवी का क्वाड व्हील ड्राइव वाला सस्ता वेरिएंट लॉन्च किया है. पहले ये फीचर सिर्फ टॉप वेरिएंट में मिलता था. अब कंपनी ने इसे सेकंड टॉप वेरिएंट में जोड़ा है, जो पिछले वर्जन के मुकाबले 2.5 लाख रुपये कम कीमत पर मिलेगा. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.

भारत सरकार की एजेंसी कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पोंस टीम (CERT-In) ने बताया है कि ऐपल के डिवाइस में कुछ वल्नरेबिलिटीज (कमजोरियों) को डिटेक्ट किया है. इनकी मदद से हैकर्स आपके डिवाइस को निशाना बना सकते हैं. एडवाइजरी में iOS के नाम दिये हैं और बचाव का भी तरीका बताया है. आइए इसके बारे में डिटेल्स में जानते हैं.











