
फ्लाइट में सिगरेट, बीच सड़क बैठ शराब... कौन है ये बॉबी कटारिया?
AajTak
सड़क के बीचोबीच शराब पीने और फ्लाइट में सिगरेट का धुआं उड़ाने की वजह से बॉबी कटारिया नाम का शख्स विवादों में आ गया है. वीडियो के वायरल होने के बाद उसकी जांच की जा रही है. वहीं, बॉबी ने कहा है कि वह विदेश में फ्लाइट में सिगरेट पी रहा था. एक वीडियो में वह खुद को 'विलेन' संबोधित करता हुआ दिखता है.
Who is Bobby kataria: गुरुग्राम का रहने वाला यूट्यूबर बॉबी कटारिया विवादों में आ गया है. सोशल मीडिया पर उसके कई वीडियो वायरल हुए हैं. एक वीडियो में वह फ्लाइट के अंदर सिगरेट पीता हुआ दिख रहा है. एक अन्य वीडियो में सड़क पर शराब पी रहा है. दोनों ही मामलों में जांच के आदेश हो गए हैं.
सोशल मीडिया यूजर्स भी बॉबी कटारिया की हरकतें देख काफी गुस्से में हैं. वह पहले भी रसूख दिखाने के लिए ऐसी हरकतें कर चुका है. सोशल मीडिया अकाउंट से अक्सर ही वह खुद को सेलिब्रिटी के तौर पर पेश करता है. फेसबुक पर उसके 8 लाख से भी अधिक फॉलोअर हैं. इंस्टाग्राम पर 6 लाख 30 हजार से ज्यादा फॉलोअर हैं. दोनों ही अकाउंट वेरिफाइड है.
एक वायरल वीडियो की बात करें तो वह सड़क पर खुलेआम शराब पीता हुआ नजर आ रहा है. बीच सड़क पर उसने कुर्सी डाल रखी है और शराब पी रहा है. इस मामले में उत्तराखंड के डीजीपी ने जांच के आदेश दिए हैं.
इस वीडियो पर बॉबी कटारिया ने सफाई भी दी है, उसने कहा कि यह वीडियो मनोरंजन के लिए बनाया था. कहां बना, कैसे वायरल हुआ, इस बात की जानकारी नहीं है.
वहीं, बॉबी का एक और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वो फ्लाइट के अंदर सिगरेट पीता हुआ दिख रहा है. इस मामले में स्पाइसजेट का बयान भी आया है. स्पाइसजेट ने कहा कि यह वीडियो पहली बार जनवरी 2022 में सामने आया था. इसके बाद गुरुग्राम के उद्योग विहार पुलिस स्टेशन में शिकायत दी गई थी.
बॉबी ने इस वीडियो को विदेश का बताया है. उसने अपने फेसबुक पोस्ट में लिखा, 'अरे विधायक जी पूरी जानकारी के बाद ही Tweet करा करो ! मुझसे ही बात कर लेते, काहे मीडिया को भी परेशान कर रहे हो' दरअसल, यह वीडियो ट्विटर पर उत्तराखंड के MLA उमेश कुमार ने ट्वीट किया था.

Aaj 24 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 24 मार्च 2026, दिन- मंगलवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, षष्ठी तिथि 16.07 बजे तक फिर सप्तमी तिथि, रोहिणी नक्षत्र रात 19.04 बजे तक फिर मृगशिरा नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 15.31 बजे से शाम 17.03 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.

Guru Gochar 2026: 2 जून 2026 को गुरु ग्रह मिथुन राशि से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश करेंगे, जहां उन्हें उच्च का माना जाता है. ज्योतिष के अनुसार गुरु का यह गोचर कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ साबित हो सकता है. मेष, मिथुन, कर्क, कन्या और मकर राशि के जातकों को करियर, धन और जीवन के अन्य क्षेत्रों में अच्छे अवसर मिलने के संकेत हैं.

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने इंटरमीडिएट 2026 के नतीजे घोषित कर दिए हैं और इस बार साइंस स्ट्रीम (Science Stream) में समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन ने पूरे राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त कर इतिहास रच दिया है. रिजल्ट की खबर मिलते ही आदित्य के घर और स्कूल में जश्न का माहौल है. उनकी इस सफलता ने न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे जिले का मान बढ़ाया है.

Chaitra Navratri 2026: नवरात्र हिंदू धर्म का सबसे बड़ा आस्था और भक्ति का पर्व है. मां दुर्गा की कृपा पाने के लिए भक्त नौ दिनों तक कठिन उपवास रखते हैं. लेकिन कई बार किसी हेल्थ इश्यू या अनजाने में हुई गलती के कारण व्रत टूट जाता है. ऐसे में आज हम आपको कुछ विशेष उपाय बताएंगे, जिन्हें करके व्रत का दोष दूर किया जा सकता है.









