
फ्लाइट में ट्रैवल के दौरान की एक 'गलती', देने पड़े डेढ़ लाख रुपये!
AajTak
तीन दोस्त विदेश छुट्टियां बिताने गए थे. लेकिन वापस लौटते वक्त उनसे गड़बड़ हो गई. जिसके चलते उन्हें बड़ा नुकसान उठाना पड़ा.
ब्रिटेन के लीड्स के रहने वाले कुछ दोस्त स्पेन छुट्टियां मनाने के लिए गए थे. लेकिन वहां से वापस लौटते वक्त उन्हें 1400 पाउंड (लगभग 1 लाख 36 हजार रुपये) का चूना लग गया. उन्होंने एक ट्रैवेल एजेंसी के माध्यम से अपना हॉलिडे पैकेज बुक किया था. आइए जानते हैं पूरा मामला..
'मेट्रो यूके' की रिपोर्ट के मुताबिक, तीनों दोस्तों की स्पेन के La Palma शहर की ट्रिप शानदार रही. सबकुछ हॉलीडे पैकेज से हिसाब से ठीक था. लेकिन जब तीनों दोस्त वहां से वापसी कर रहे थे, तभी उनकी परेशानी की शुरुआत हुई.
दरअसल, एयरलाइन कंपनी Ryanair का एक नियम है, यात्रियों को यात्रा से पहले एयरपोर्ट में चेकइन से पहले ऑनलाइन भी चेकइन करना पड़ता है. दिक्कत ये हुई कि इन तीनों दोस्तों ने ऑनलाइन चेकइन नहीं था. जिसकी वजह से Ryanair की तरफ से एयरपोर्ट पर चेकइन भी नहीं हुआ. नियमों का पालन नहीं होने की वजह से तीनों दोस्तों को काफी परेशानी हुई और उन्हें अलग-अलग 272 पाउंड (26433 रुपये) खर्च करने पड़े. तीनों कुल 1 लाख 36 हजार रुपये का चूना लगा.
इस शुल्क में चेकइन और उनके बैगेज का चार्ज शामिल है. इस घटना के बाद एक दोस्त ने बताया हमें इसको लेकर काफी गुस्से में थे. उन्होंने जानकारी दी कि उनके पास कोई अतिरिक्त कैश नहीं था, उनमें से एक ने अपने क्रेडिट कार्ड से वह पेमेंट किया था.
वहीं एयरलाइंस कंपनी का कहना है कि उनके अनाधिक्रत ऑनलाइन ट्रैवेल एजेंसी से बुकिंग कराने की वजह से यह सब झेलना पड़ा.

Aaj 25 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 25 मार्च 2026, दिन- बुधवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, सप्तमी तिथि दोपहर 13.50 बजे तक फिर अष्टमी तिथि, मृगशिरा नक्षत्र शाम 17.33 बजे तक फिर आर्द्रा नक्षत्र, चंद्रमा- मिथुन में, सूर्य- मीन में, विजय मुहूर्त- दोपहर 14.30 बजे से दोपहर 15.19 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 12.27 बजे से दोपहर 13.59 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.












