
फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों ने दी चेतावनी, 'रूस से खतरा... अभी से तैयारी कर ले यूरोप'
AajTak
फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने फ्रांस के लोगों को संबोधित किया है. टेलिविजन पर प्रसारित संबोधन में वो यूक्रेन संघर्ष और यूक्रेन की मदद से अमेरिका के पीछे हटने को लेकर बोलते नजर आए. मैक्रों ने कहा कि यूरोप को रूस से खतरा है.
फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने चेतावनी दी है कि रूसी आक्रामकता की कोई सीमा नहीं है और यह केवल यूक्रेन तक ही सीमित नहीं रहेगी. उन्होंने कहा है कि यूक्रेन की आक्रामकता फ्रांस और यूरोप के लिए भी खतरा है. फ्रांसीसी राष्ट्रपति ने अमेरिका के बदले रवैये के संदर्भ में कहा कि यूरोप को अपनी तैयारियां कर लेनी चाहिए ताकि अमेरिका अगर पीछे भी हटे तो महाद्वीप के देश अपना बचाव कर सकें.
मैक्रों ने बुधवार देर रात टेलीविजन पर दिए गए अपने संबोधन में कहा, 'मैं यह विश्वास करना चाहता हूं कि अमेरिका हमारे साथ रहेगा. लेकिन अगर ऐसा नहीं होता है तो हमें तैयार रहना होगा.'
टीवी पर बोलते हुए मैक्रों ने यूक्रेन संकट, यूरोपीय देशों की सुरक्षा और व्यापार युद्ध के बारे में बात की. फ्रांस समेत पूरे यूरोप में लोग ट्रंप के टैरिफ की धमकी से चिंतित हैं. ट्रंप ने यूक्रेन को अमेरिकी समर्थन रोक दिया है. चीन, कनाडा और मैक्सिको पर टैरिफ लगाने के बाद यूरोपीय संघ से आने वाले सामानों पर भी टैरिफ लगाने की धमकी दी है.
अमेरिका के बदले रुख पर क्या बोले मैक्रों?
अपनी चिंतित जनता को संबोधित करते हुए फ्रांसीसी राष्ट्रपति मैक्रों ने कहा, 'मैं आज रात आपसे अंतरराष्ट्रीय स्थिति और यूरोप पर इसके प्रभावों को लेकर बात कर रहा हूं... मैं जानता हूं कि आप उन घटनाओं को लेकर चिंतित हैं जो विश्व व्यवस्था को हिला रही हैं. यूक्रेन में युद्ध जारी है. अमेरिका, जो हमारा सहयोगी है, ने इस युद्ध पर अपना रुख बदल दिया है, यूक्रेन का कम समर्थन कर रहा है और आगे क्या होगा, इस पर संदेह को बरकरार रख रहा है.'
उन्होंने आगे कहा, 'तेजी से क्रूर होती जा रही दुनिया एक नए युग में प्रवेश कर रही है और खतरे से भरी इस दुनिया में दर्शक बने रहना पागलपन होगा. फ्रांस और यूरोप को यूक्रेन की मदद करते रहना चाहिए, जब तक कि यूक्रेन रूस के साथ शांति वार्ता नहीं कर लेता. यूक्रेन को छोड़कर शांति का कोई रास्ता नहीं निकल सकता.'

अमेरिका-इजरायल और ईरान की जंग का आज 25वां दिन है. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य हमले भी थम नहीं रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक दिन पहले ईरान के ऊर्जा और पावर इंफ्रास्ट्रक्चर पर 5 दिन हमला ना करने का दावा किया लेकिन अब IRGC ने दावा किया है कि ईरान के 2 ऊर्जा ठिकानों को फिर से निशाना बनाया गया. इस बीच इजरायली पीएम नेतन्याहू ने ट्रंप से बातचीत की और उसके बाद कहा कि ईरान और लेबनान पर हमले जारी रहेंगे. इजरायल लगातार लेबनान में हिज्बुल्ला के ठिकानों को निशाना बना रहा है. इस हमलों के बीच ये युद्ध भीषण रूप लेता जा रहा है. जंग को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है. ट्रंप ने कहा है कि ईरान के साथ बेहद मजबूत बातचीत हुई है और करीब करीब सभी बिंदुओं पर सहमति बन गई है. उन्होंने ये भी कहा है कि विटकॉफ और कुश्नर बातचीत कर रहे हैं. अगर इसी तरह बातचीत चली तो युद्ध खत्म हो सकता है. ट्रंप दावा कर रहे हैं कि मजबूत बातचीत रही लेकिन ईरान का कहना है कि कोई बातचीत नहीं हुई जब ट्रंप से पूछा गया कि विटकॉफ और कुशनर किससे बातचीत कर रहे हैं तो उन्होंने किसी का नाम लेने से इनकार कर दिया. उन्होंने कहा कि हम उस व्यक्ति से बात कर रहे हैं, जिसे मैं सबसे अधिक सम्मानित और नेता मानता हूं. जब उनसे पूछा गया कि क्या वो नेता ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खुमेनेई हैं तो ट्रंप ने कहा कि नहीं- वो सुप्रीम लीडर नहीं है, हमें ये भी नहीं पता कि वो जीवित हैं या नहीं.

टायर सिटी में IDF के हमलों में 12 की मौत, बेरूत से टूटा कनेक्शन... लेबनान से आजतक की ग्राउंड रिपोर्ट
IDF ने बेरूत के दक्षिणी उपनगरों में चार अलग-अलग जगहों पर बमबारी की. पिछले रात हुए इन हमलों में 12 और लोगों की मौत की खबर है. IDF दक्षिण लेबनान में तेजी से अपने जमीनी सैनिकों को आगे बढ़ा रहा है,

ईरान ने दावा किया है कि असने अमेरिकी ड्रोन लुकास को मार गिराया है. ईरान न्यूज एजेंसी ने ड्रोन की तस्वीरें भी साझा की. जहां एक तरफ ईरान अमेरिका में शांति वार्ता की बातचीत चल रही है वहा यूएस-ईरान के हमले भी जारी है. वहीं कोलंबिया के अमेजन इलाके में एक विमान हादसा हो गया. इस हादसे में 66 लोगों की मौत हो गई है.










