
फ्यूचर रिटेल-RIL डील: अमेजन ने किया SC का रुख, HC के फैसले पर रोक की मांग
AajTak
फ्यूचर रिटेल लिमिटेड और अमेजन के बीच अदालती मामला दिनो-दिन खींचता चला रहा है. फ्यूचर रिटेल लिमिटेड के मुताबिक अब अमेजन ने दिल्ली हाईकोर्ट के फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट का रुख किया है.
फ्यूचर रिटेल लिमिटेड और अमेजन के बीच अदालती मामला दिनो-दिन खींचता चला रहा है. फ्यूचर रिटेल लिमिटेड के मुताबिक अब अमेजन ने दिल्ली हाईकोर्ट के फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट का रुख किया है. दरअसल, अमेरिकी ई-कॉमर्स कंपनी अमेजन ने दिल्ली हाई कोर्ट की डिवीजन बेंच के आदेश को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है. दिल्ली हाई कोर्ट की डिवीजन बेंच ने फ्यूचर ग्रुप और रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के बीच हुई कारोबारी डील को आगे बढ़ाने की अनुमति दी थी. सुप्रीम कोर्ट में दायर अपनी याचिका में अमेजन ने हाई कोर्ट के 22 मार्च के आदेश को अवैध और अनुचित करार देने की मांग की है. अमेजन ने शीर्ष अदालत अपूरणीय नुकसान से बचने के लिए हाई कोर्ट के आदेश पर रोक लगाने का अनुरोध भी किया है.More Related News

NCERT ने 3 से 8 साल तक के बच्चों के लिए ई-मैजिक बॉक्स ऐप लॉन्च किया है. इस प्लेटफॉर्म पर बच्चे मोबाइल या कंप्यूटर से पढ़ सकते हैं और नई-नई चीजें सीख सकते हैं. इसमें एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्मार्ट बॉट है, जो बच्चों की पढ़ाई में मदद करता है और उनके सवालों का आसान जवाब देता है. इसके साथ ही इसमें खेल-खेल में सीखने वाली गतिविधियां भी शामिल हैं.












