
फौजी अफसर, डांसर प्रेमिका और पहाड़ों में कत्ल... पुलिस ने 24 घंटे में किया मर्डर मिस्ट्री का खुलासा, जानें इनसाइड स्टोरी
AajTak
रायपुर पुलिस स्टेशन के थानेदार अब दल-बल के साथ बताई गई जगह पर पहुंचे. ख़बर बिल्कुल सही थी. सिरवालगढ़ की सुनसान सड़क पर झाड़ियों के बीच एक लड़की की लाश पड़ी थी. मरनेवाली लड़की की उम्र यही कोई 30-35 साल के आस-पास होगी. लड़की ने एक सिंगल पीस स्कर्टनुमा ड्रेस पहन रखी थी.
उत्तराखंड की राजधानी देहरादून की पहाड़ियों में एक लड़की की लाश मिलती है. उसका हुलिया देखकर साफ पता चल रहा था कि वो लड़की किसी दूसरे राज्य से आई है. ये भी जाहिर था कि लड़की का कत्ल हुआ है. अब कातिल तक पहुंचने के लिए पुलिस के पास सुराग के नाम पर सिर्फ 18 गाड़ियां थीं. इनमें से एक गाड़ी पर आर्मी लिखा हुआ था. वो गाड़ी जिस अफसर की थी, वो एक लेफ्टिनेंट कर्नल था. ऐसे सिर्फ एक गाड़ी की बिनाह पर एक आर्मी अफसर को कातिल कैसे ठहराया जा सकता था?
10 सितंबर 2023, सुबह 7 बजे देहरादून के रायपुर पुलिस स्टेशन के एसएचओ को उस दिन सुबह-सुबह एक शख्स ने फोन किया. फोन करनेवाला इसी थाने की हद में पड़नेवाले एक गांव सोडा सरोली का ग्राम प्रधान था. लेकिन मामूली दुआ-सलाम के बाद ग्राम प्रधान ने एसएचओ साहब को जो बात बताई, उसने साहब के होश उड़ा दिए. ग्राम प्रधान का कहना था कि उनके इलाके में एक लड़की का कत्ल हो गया है. और लाश उन्हीं के थाना इलाके में सिरवालगढ़ की एक सुनसान सड़क के किनारे झाड़ियों में पड़ी है. फोन करने वाले ने ही ये भी बताया कि लड़की के जिस्म में और खास कर सिर पर चोट के निशान हैं.
सिरवालगढ़ में पड़ी थी लड़की की लाश रायपुर पुलिस स्टेशन के थानेदार अब दल-बल के साथ बताई गई जगह पर पहुंचे. ख़बर बिल्कुल सही थी. सिरवालगढ़ की सुनसान सड़क पर झाड़ियों के बीच एक लड़की की लाश पड़ी थी. मरनेवाली लड़की की उम्र यही कोई 30-35 साल के आस-पास होगी. लड़की ने एक सिंगल पीस स्कर्टनुमा ड्रेस पहन रखी थी. लाश पर चोट के कई निशान थे. खास कर सिर पर किसी भारी चीज से हमला किया गया था. हालांकि लाश के आस-पास कोई पर्स या आई कार्ड जैसी चीज नहीं थी, जिससे लड़की की पहचान साफ हो पाती.
पुलिस के सामने शिनाख्त की चुनौती हां, पास में ही एक टॉयलेट क्लीनर की खाली बोतल जरूर पड़ी थी. ऐसे में पुलिस के लिए सबसे पहले मरनेवाली लड़की की पहचान पता करने की ही चुनौती थी. एक खास बात ये भी थी कि चेहरे मोहरे से लड़की लोकल नहीं बल्कि भारत के उत्तर पूर्वी हिस्से या फिर नेपाल की रहनेवाली लग रही थी. अब अगर लड़की बाहर की थी, तो किसी लोकल थाने में उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज होने की गुंजाइश भी नहीं के बराबर थी. हालांकि पुलिस ने ऐसी किसी रिपोर्ट के बारे में पता किया, लेकिन उसके कामयाबी नहीं मिली.
पुलिस ने खंगाली कई CCTV कैमरों की फुटेज अब एक-एक कर पुलिस ने सबसे पहले सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने का फैसला किया. हालांकि सिरवालगढ़ में जहां पर लाश फेंकी गई थी, वहां आस-पास कोई सीसीटीवी कैमरा नहीं था. बल्कि ये एक सुनसान जगह थी. इसलिए पुलिस ने सिरवालगढ़ की तरफ जानेवाले तमाम सड़कों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखने का फैसला किया. चूंकि लाश सुबह-सवेरे मिली थी, शक था कि लाश एक रोज़ पहले रात के अंधेरे में ही फेंकी गई हो. इस हिसाब से पुलिस के पास एक करीब 12 से 15 घंटों के समय का एक अंदाजा भी था. इस कोशिश में पुलिस ने करीब ढाई सौ गाड़ियों की जांच, जो सिरवालगढ़ की तरफ आती-जाती ही नजर आ रही थी. और इसके बाद उसने 18 ऐसी गाड़ियों को शॉर्ट लिस्ट किया, जिनका इस वारदात से वास्ता हो सकता था. इनमें गाड़ियों की मेक, उस पर लिखे शब्द, जाने और आने के बीच का टाइम गैप सबकुछ नोट किया गया.
ड्रेस के बार कोड से पुलिस को मिला सुराग वैसे जांच सिर्फ गाड़ियों के सहारे ही नहीं चल रही थी, बल्कि पुलिस दूसरे तरीकों से भी कातिल तक पहुंचने की कोशिश में लगी थी. इसी सिलसिले में पुलिस ने गौर किया कि मरने वाली लड़की ने जो सिंगल पीस स्कर्ट पहनी है, वो ज्यादा पुरानी नहीं है. यानी कुछ रोज पहले ही खरीदी गई है. पुलिस ने बारीकी से ड्रेस का मुआयना किया तो उसे ड्रेस में ही एक बारकोड भी मिला. तब पुलिस ने उस बारकोड के सहारे ड्रेस बेचने वाली दुकानों तक पहुंचने का फैसला किया. पुलिस जुडियो ब्रांड की इस ड्रेस के दो शो रूम जाखन और किशन नगर में पहुंची और इन दोनों ही शो रूम में पिछले चंद दिनों में कुल आठ ऐसे ड्रेस बेचने की बात कही.

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पराजित करने के बाद रेखा गुप्ता की अगुवाई में बीजेपी की सरकार एक साल पूरी कर चुकी है. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने अपने वादों को पूरा करने की कोशिश की है. साथ ही अपने एक वर्ष की उपलब्धियां भी बताईं. देखें वीडियो.

भारत और बांग्लादेश के रिश्तों में सुधार के संकेत देते हुए दिल्ली स्थित बांग्लादेश हाई कमीशन ने भारतीय नागरिकों के लिए सभी वीजा सेवाएं फिर से शुरू कर दी हैं, जो करीब दो महीने से बंद थीं. यह कदम बांग्लादेश में तारिक रहमान के प्रधानमंत्री बनने के तुरंत बाद उठाया गया. भारत विरोधी छात्र नेता उस्मान हादी की हत्या और विरोध प्रदर्शनों के चलते दोनों देशों के संबंध तनावपूर्ण हो गए थे.

फिल्म स्टार रणवीर सिंह को अमेरिका के एक नंबर से दो बार धमकी मिली है. मुंबई क्राइम ब्रांच ने इस मामले की पुष्टि की है कि धमकी का ऑडियो नोट अमेरिकन नंबर से आया था. गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के गुर्गे हैरी बॉक्सर द्वारा भेजी गई ये धमकी, जिसमें 10 करोड़ रुपए की फिरौती मांगी गई थी, दिशा पाटनी और अन्य सितारों को भी धमकी मिली है. इस खतरे के पीछे गैंगस्टर नेटवर्क का विस्तार अमेरिका में होना बताया जा रहा है. अनमोल बिश्नोई के खुलासे ने यह भी स्पष्ट किया कि लॉरेंस गैंग का मुख्यालय कनाडा से अमेरिका स्थानांतरित हो चुका है.




