
फोन नंबर यूज करने के लिए देने होंगे अलग से पैसे, नहीं किया इस्तेमाल तो लग सकता है जुर्माना
AajTak
TRAI ने एक प्रस्ताव रखा है, जिसकी वजह से टेलीकॉम यूजर्स को एक्स्ट्रा पैसे देने पड़ सकते हैं. दरअसल, ट्राई फोन या लैंडलाइन नंबर यूज करने के लिए एक अलग से चार्ज चाहती है. इस चार्ज को पहले टेलीकॉम ऑपरेटर्स पर लगाया जा सकता है, जो बाद में आम यूजर्स के वासूला जा सकता है. हालांकि, इस पर अभी कोई नियम नहीं बना है. आइए जानते हैं पूरा मामला.
अभी तक आप अपने फोन नंबर को रिचार्ज करने के लिए पैसे देते आए हैं. जल्द ही आपको मोबाइल या लैंडलाइन नंबर रखने के लिए अलग से चार्ज देना पड़ सकता है. टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (TRAI) ने लैंडलाइन और मोबाइल नंबर पर चार्ज लगाने का सुझाव दिया है.
अथॉरिटी का कहना है कि मोबाइल नंबर एक सरकारी संपत्ति है, जो मूल्यवान और सीमित है. 6 जून 2024 को जारी हुए एक कंसल्टिंग पेपर में इस प्रस्ताव के बारे में बताया गया है. प्रस्ताव के मुताबिक, इस चार्ज को टेलीकॉम सर्विस प्रोवाइडर्स पर लगाया जा सकता है, जिसे बाद में कंज्यूमर्स से वसूला जा सकता है.
ट्राई का कहना है कि टेलीकॉम सेक्टर में हो रहे बदलावों को ध्यान में रखते हुए नंबरिंग सिस्टम का रिव्यू किया जाना जरूरी है. अथॉरिटी का कहना है कि मोबाइल नंबर एक सीमित सरकारी संपत्ति हैं. इसका सही इस्तेमाल सुनिश्चित करने के लिए इन पर चार्ज लगाना चाहिए.
भारत में टेलीकॉम यूजर्स की संख्या तेजी से बढ़ी है, जिसकी वजह से ये सेक्टर काफी बदल गया है. ट्राई की रिपोर्ट के मुताबिक, मार्च 2024 में भारत में 1.19 अरब से ज्यादा टेलीफोन कनेक्शन हैं. साथ ही भारत में टेलीकॉम डेंसिटी 85.69 परसेंट पहुंच गई है. यानी भारत में हर 100 में 85 लोगों के पास टेलीफोन कनेक्शन है.
यह भी पढ़ें: कौन चला रहा है आपके नाम से SIM Card? सराकारी वेबसाइट से करें पता, लगेगा 1 मिनट
इसकी वजह से टेलीफोन नंबर्स की मांग बढ़ रही है. इसके लिए ट्राई ने नई नबरिंग योजना का प्रस्ताव दिया है. इसके तहत फोन नंबर देने की व्यवस्था को और बेहतर किया जाएगा. अथॉरिटी का कहना है कि स्पेक्ट्रम की तरह ही फोन नंबर देना का अधिकार भी सरकार के पास है.

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.

Aaj 23 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 23 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, पंचमी तिथि शाम 18.38 बजे तक फिर षष्ठी तिथि, कृतिका नक्षत्र रात 20.49 बजे तक फिर रोहिणी नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- सुबह 07.53 बजे से सुबह 09.25 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.











