
फोटोग्राफर ने कहा 'फेयर एंड लवली', भड़कीं यामी गौतम, बोलीं 'इज्जत से बात करो'
AajTak
यामी गौतम जुहू में अपने अपकमिंग फिल्म भूत पुलिस के प्रमोशनल इवेंट में पहुंची थीं. इस दौरान फोटोग्राफर्स ने यामी की तस्वीरें भी ली. जब फोटोग्राफर्स एक्ट्रेस की फोटोज ले रहे थे, उस वक्त उनमें से किसी एक ने पीछे से आवाज दी 'फेयर एंड लवली'. यह सुन यामी ने तुरंत रिएक्ट किया.
बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम ने बड़े पर्दे पर आने से पहले फेयर एंड लवली के विज्ञापन से सुर्खियां बटोरी थीं. यामी कई सालों तक फेयर एंड लवली विज्ञापन का चेहरा भी रही हैं. हालांकि इस ऐड पर बवाल भी हो चुका है, और अब लगता है यामी भी खुद को इस कंट्रोवर्सी से दूर ही रखना चाहती हैं.More Related News

संभल जिले में रिलीज हो रही फिल्म यादव जी की लव स्टोरी पर यादव समाज के लोगों ने आपत्ति जताई है. उन्होंने फिल्म के प्रोड्यूसर और डायरेक्टर के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई है. उनका मानना है कि फिल्म में यादव समाज की लड़की और दूसरे समुदाय के लड़के की कहानी गलत तरीके से दिखाई गई है, जो समाज की संस्कृति और आस्था के लिए अपमानजनक है. विरोध जताने वालों ने साफ कह दिया है कि यह फिल्म सिनेमाघरों में नहीं चलेगी और विरोध अभियान पूरे प्रदेश में जारी रहेगा.












