
फॉरेन टच की इंग्लिश, डॉलर में कमाई...दिल्ली में कॉल सेंटर से ठगने वाले 34 गिरफ्तार
AajTak
आरोपी, विदेशों में बैठे अपने शिकार को फंसाने के लिए POP UP मैसेज भेजते थे, जिसमें कहा जाता था कि आपकी डिवाइस हैक कर ली गई है. बाद में इसके ही सॉल्यूशन के नाम पर ठगी को अंजाम दिया जाता था.
दिल्ली पुलिस की साइबर सेल ने विदेशी नागरिकों से करोडों रुपये ठगने वाले दो कॉल सेंटर्स का भंडाफोड़ किया है. उत्तम नगर में एक ही बिल्डिंग में दो बड़े कॉल सेंटर चलाए जा रहे थे. इन कॉल सेंटर्स के माध्यम से एप्पल स्पोर्ट, मैक कैफे स्पोर्ट एंटी वायरल और सोशल सिक्युरिटी के नाम पर विदेशी नागरिकों से करोड़ों रुपये ठगे जा रहे थे. DCP साइबर सेल अनियेश राय के मुताबिक, इन कॉल सेंटर्स के जरिए विदेशों में बैठे नागरिकों को वॉइस नोट्स भेजे जाते थे, जिसमें US ड्रग्स इंफोर्समेंट के नाम पर धोखाधड़ी की जाती थी. इस गैंग के 34 लोगों को गिरफ्तार किया गया है.
मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष के कारण भारत के 6 से ज्यादा जहाज अभी भी स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे हुए हैं. बताया जा रहा है कि इन जहाजों में ज्यादातर एलपीजी टैंकर और एलएनजी जहाज हैं. जिससे देश में एलपीजी की किल्लत हो सकती है. हालांकि, सरकार ने घरेलू उत्पादन में 40% वृद्धि की है और घरेलू उपभोक्ताओं को प्राथमिकता दी जा रही है.

न्यूजरूम में बात होगी तेल-गैस युद्ध बने ईरान-अमेरिका-इजरायल युद्ध की. बताएंगे कि कैसे भड़का तेल-गैस युद्ध. इजरायल के हमले का जवाब ईरान ने कैसे दिया. ये भी बात होगी कि क्या ट्रंप का ऑपरेशन एपिक फ्यूरी फेल हो गया? क्या ईरान को निहत्था करने के लिए शुरू हुई जंग अब तेल-गैस युद्ध के साथ तीसरा विश्व युद्ध की तरफ बढ़ चला है.

देश के 3 शहरों से ऐसी खबरें आईं जिसने दिल दहला दिया. आग लगने के कारण दिल्ली, चंडीगढ़ और इंदौर में भयानक हादसे हुए. भीषण आग की चपेट में पूरा का पूरा परिवार आ गया. दिल्ली में 9 लोगों की मौत हुई तो इंदौर में भी 8 लोगों को जान गंवानी पड़ी. चंडीगढ़ में लगी आग भयावह जरूर है, लेकिन गनीमत रही कि किसी तरह की जनहानि नहीं हुई.

अमेरिका-इजरायल की ईरान से जंग की वजह से देशभर में LPG की किल्लत अब भी जारी है. गैस एजेंसियों के बाहर लम्बी लाइनें हैं. गैस सिलेंडर की कालाबाजारी और जमाखोरी भी हो रही है. होटल-रेस्टोरेंट में गैस का स्टॉक खत्म होने से बिजनेस ठप होने लगे हैं. कई जगह ताले भी लटकने लगे हैं. त्योहारी सीजन में घरों में भी इसका असर दिख रहा है.









