
'फैमिली हो तो ऐसी..', ट्रंप के शपथ ग्रहण समारोह में उषा वेंस का बच्चा कर रहा था शरारत, लोगों ने लुटाया प्यार
AajTak
अमेरिका के राष्ट्रपति पद के शपथ ग्रहण समारोह में जहां दुनियाभर की नजरें टिकी थीं. वहीं इस खास इवेंट के कई पल सोशल मीडिया पर छाए, लेकिन सबसे ज्यादा ध्यान खींचा वाइस प्रेसिडेंट जे.डी. वांस की फैमिली ने.
अमेरिका के राष्ट्रपति पद के शपथ ग्रहण समारोह में जहां दुनियाभर की नजरें टिकी थीं. वहीं इस खास इवेंट के कई पल सोशल मीडिया पर छाए, लेकिन सबसे ज्यादा ध्यान खींचा वाइस प्रेसिडेंट जे.डी. वांस की फैमिली ने.
मिराबेल की मासूमियत ने जीता दिल
इस समारोह के दौरान उषा वांस अपनी पांच साल की बेटी मिराबेल रोज को गोद में लिए नजर आईं. शपथ ग्रहण के समय मिराबेल अपने अंगूठे को चूसते और उंगलियों पर पट्टियां लगाए हुए दिखीं. उनकी यह मासूमियत सोशल मीडिया पर वायरल हो गई और लोग उनकी क्यूटनेस पर फिदा हो गए.
विवेक और एवान ने की शरारतें
वांस के बड़े बेटे विवेक और एवान ब्लेन, जो एक जैसे नीले सूट पहने थे. समारोह में शरारत करते हुए कैमरे में कैद हुए. एक पल में विवेक ने अपनी मां उषा के बाल खींचे, जिसे उषा ने प्यार से संभाल लिया. उषा का यह अंदाज लोगों को बेहद सहज औरअपना सा लगा.
देखें वीडियो

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.

Aaj 23 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 23 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, पंचमी तिथि शाम 18.38 बजे तक फिर षष्ठी तिथि, कृतिका नक्षत्र रात 20.49 बजे तक फिर रोहिणी नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- सुबह 07.53 बजे से सुबह 09.25 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.











