'फैमिली मैन के जेके' शारिब हाशमी बोले- इस सीरीज ने मेरी जिंदगी बदल दी
AajTak
फिल्म फिल्मीस्तान और जब तक है जान जैसी तमाम फिल्मों और वेब शो में अपनी एक्टिंग का दमखम दिखा चुके अभिनेता शारिब हाशमी ने आजतक से खास बातचीत में बताया वेब सीरीज फैमिली मैन से उनके जुड़ने की कहानी और अपने फिल्मी सफर पर चर्चा की.
फिल्म फिल्मीस्तान और जब तक है जान जैसी तमाम फिल्मों और वेब शो में अपनी एक्टिंग का दमखम दिखा चुके अभिनेता शारिब हाशमी ने आजतक से खास बातचीत में बताया वेब सीरीज फैमिली मैन से उनके जुड़ने की कहानी और अपने फिल्मी सफर पर चर्चा की. अभिनेता शारिब ने बताया कैसे मिला उन्हें ये रोल फैमिली मैन में अंडरकवर ऑफिसर जेके तलपड़े का किरदार मेरे जीवन का अब तक का सबसे अहम और मजेदार किरदार है. जो मुझे सौभाग्य से निभाने का मौका मिला. 2019 में इसका पहला सीजन आया था, जिसने धमाल मचा दिया और सीजन 2 ने भी खूब कमाल दिखाया. लोग मेरे काम की तारीफ कर रहे हैं. शो की तारीफ कर रहे है. मेरे लिए फैमिलीमैन शो बहुत खास है.More Related News













