
फैक्ट्री में नौकरी करने वाला शख्स बना फेमस फूड व्लॉगर!
AajTak
मशहूर यूट्यूबर मुबाशिर सादिक अपने देसी अंदाज के लिए सोशल मीडिया पर बेहद फेमस हैं. उनके वीडियोज को करोड़ों लोग देखते हैं. वे कभी खेत में तो कभी फार्म हाउस में लजीज व्यंजन बनाते और खिलाते देखे जाते हैं. उन्हें वीडियो बनाने के लिए उनके भाई ने प्रेरित किया था.
पाकिस्तानी यूट्यूबर मुबाशिर सादिक (Mubashir Saddique) अपने देसी अंदाज के लिए सोशल मीडिया पर बेहद फेमस हैं. मुबाशिर एक फूड व्लॉगर हैं, जो यूट्यूब पर अपने विलेज फूड सीक्रेट्स (Village Food Secrets) चैनल के लिए जाने जाते हैं. आमतौर पर वह पाकिस्तान के पारंपरिक गांव के व्यंजनों के वीडियो अपलोड करते हैं. उनके वीडियोज को करोड़ों व्यूज मिलते हैं.
37 वर्षीय पाकिस्तानी यूट्यूबर मुबाशिर पंजाब प्रांत के शाहपुर गांव के रहने वाले हैं. शुरू से ही खाना बनाने के शौकीन रहे मुबाशिर सादिक ने साल 2017 में फैक्ट्री की नौकरी छोड़ने के बाद यूट्यूब जॉइन किया. यूट्यूबर बनने के लिए उनके भाई ने उन्हें प्रेरित किया.
शुरू में सादिक को वीडियो शूट करने, एडिट करने और अपलोड करने में भी दिक्कत आती थी. गांव में इंटरनेट की व्यवस्था भी ठीक नहीं थी. लेकिन धीरे-धीरे लोगों को मुबाशिर का कंटेंट पसंद आने लगा.
उनके खाने की रेसिपी वाले कंटेंट लोगों को खूब भाते हैं. वे अपने वीडियो में पाकिस्तान के देसी खानों की जानकारी पूरी दुनिया के व्यूअर्स को देते हैं. जबकि कई बार वे पाकिस्तान के मशहूर रेस्त्रां के खानों की भी जानकारी देते हैं.
आज के दिन उनके यूट्यूब चैनल Village Food Secrets पर 37 लाख से अधिक सब्सक्राइबर्स हैं. मुबाशिर के Mutton Seekh Kebab की रेसिपी वाले वीडियो को 90 लाख से ज्यादा व्यूज मिले हैं.

टाटा मोटर्स ने अपनी नई और अफोर्डेबल ऑल व्हील ड्राइव कार लॉन्च कर दी है. कंपनी ने टाटा हैरियर ईवी का क्वाड व्हील ड्राइव वाला सस्ता वेरिएंट लॉन्च किया है. पहले ये फीचर सिर्फ टॉप वेरिएंट में मिलता था. अब कंपनी ने इसे सेकंड टॉप वेरिएंट में जोड़ा है, जो पिछले वर्जन के मुकाबले 2.5 लाख रुपये कम कीमत पर मिलेगा. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.

भारत सरकार की एजेंसी कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पोंस टीम (CERT-In) ने बताया है कि ऐपल के डिवाइस में कुछ वल्नरेबिलिटीज (कमजोरियों) को डिटेक्ट किया है. इनकी मदद से हैकर्स आपके डिवाइस को निशाना बना सकते हैं. एडवाइजरी में iOS के नाम दिये हैं और बचाव का भी तरीका बताया है. आइए इसके बारे में डिटेल्स में जानते हैं.











