
फेस्टिव सीजन में नौकरियों की बरसात, इस साल 3 लाख अधिक भर्तियां!
AajTak
कोरोना की दूसरी लहर से तेजी से उबरती देश की अर्थव्यवस्था फेस्टिव सीजन में बड़े फायदों की सौगात लेकर आ रही है. इस बार के त्योहारी मौसम में डिलिवरी और पैकेजिंग जैसी अस्थाई नौकरियों की बरसात होगी.
कोरोना की दूसरी लहर से तेजी से उबरती देश की अर्थव्यवस्था फेस्टिव सीजन में बड़े फायदों की सौगात लेकर आ रही है. इस बार के त्योहारी मौसम में डिलिवरी और पैकेजिंग जैसी अस्थाई नौकरियों की बरसात होगी. ई-कॉमर्स से लेकर रिटेल सेक्टर तक में इस तरह का रोजगार जमकर बांटा जाएगा. (Photo: File) भारत में फेस्टिव सीजन को कारोबार के लिहाज से सबसे बेहतरीन समय माना जाता है. इस दौरान खपत आधारित भारतीय अर्थव्यवस्था को बिक्री से बड़ी मदद मिलती है. ग्राहक जमकर खरीदारी करते हैं, दुकानदार खूब बिक्री करते हैं और अर्थव्यवस्था को इससे बड़ा बूस्ट मिलता है. (Photo: File) लेकिन इन सब फायदों के साथ-साथ ये त्योहारी मौसम लोगों के लिए रोजगार की सौगात भी लेकर आता है. इन दिनों कंपनियां कई कामों के लिए टेंपरेरी यानी गिग वर्कर्स की हायरिंग करती हैं. इस बार तो इन कर्मचारियों की कुछ ज्यादा ही भर्तियां की जाने वाली हैं. (Photo: File)More Related News

इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.












