
फेक ऑफर्स और फर्जी डिस्काउंट से सावधान! साइबर स्कैमर्स खाली कर सकते हैं आपका बैंक अकाउंट
AajTak
कई ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर सेल जारी है, इस दौरान आपको साइबर ठगों के फर्जी ऑफर्स और डील्स से भी सावधान रहना चाहिए. ये साइबर ठग आपके बैंक खाते को खाली कर सकते हैं और बैंक अकाउंट में सेंधमारी कर सकते हैं. यहां आपको साइबर ठगों के ऐसे ही तरीके और उनसे बचाव के तरीकों के बारे में बताने जा रहे हैं.
Amazon और Flipkart प्लेटफॉर्म पर सेल जारी है. ऐसे में बहुत से लोग अच्छी डील्स, ऑफर्स और डिस्काउंट की तलाश में रहते हैं. ऐसे मौके का फायदा अक्सर स्कैमर्स भी उठाते हैं और वे फेक लिंक और फर्जी दावों के साथ एक मैसेज तैयार करते हैं. इसके बाद वे बैंक अकाउंट को खाली कर देते हैं.
आपने इंटरनेट की दुनिया में ऐसे कई मैसेज या स्क्रीनशॉट्स देखें होंगे, जहां लोग 1 रुपये में स्मार्टफोन और कई हैरान कर देने वाले फेक मैसेज करते हैं. यहां आज आपको ऐसे ही फेक डील्स से दूर रहने का तरीका बताने जा रहे हैं. इससे आपका बैंक अकाउंट भी सेफ रहेगा.
भोले-भाले लोगों को शिकार बनाते हैं स्कैमर्स
दरअसल, इंटरनेट की दुनिया में साइबर स्कैमर्स भोले-भाले लोगों को शिकार बनाने के लिए कई तरह का यूज करते हैं. इसमें Instagram, Facebook, WhatsApp या अन्य ऐप्स हो सकते हैं. इसमें वे यहां एकदम हैरान करने वाली डील्स का जिक्र करते हैं. इस जाल में अक्सर लोग फंस जाते हैं.
कई लोग फेक ऑफर्स के हो जाते हैं शिकार
बहुत से लोग इस डील्स को पाने को पाने की चाहत में इन मैसेज में इंटरेस्ट दिखाते हैं. इसके बाद वे मैसेज में दिए गए नंबर पर कॉल करते हैं या फिर अनजान लिंक पर क्लिक कर देते हैं.

टाटा मोटर्स ने अपनी नई और अफोर्डेबल ऑल व्हील ड्राइव कार लॉन्च कर दी है. कंपनी ने टाटा हैरियर ईवी का क्वाड व्हील ड्राइव वाला सस्ता वेरिएंट लॉन्च किया है. पहले ये फीचर सिर्फ टॉप वेरिएंट में मिलता था. अब कंपनी ने इसे सेकंड टॉप वेरिएंट में जोड़ा है, जो पिछले वर्जन के मुकाबले 2.5 लाख रुपये कम कीमत पर मिलेगा. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.

भारत सरकार की एजेंसी कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पोंस टीम (CERT-In) ने बताया है कि ऐपल के डिवाइस में कुछ वल्नरेबिलिटीज (कमजोरियों) को डिटेक्ट किया है. इनकी मदद से हैकर्स आपके डिवाइस को निशाना बना सकते हैं. एडवाइजरी में iOS के नाम दिये हैं और बचाव का भी तरीका बताया है. आइए इसके बारे में डिटेल्स में जानते हैं.











