
फूलों से खुद का अभिषेक करा रहे BJP सांसद का Video VIRAL, लोग बोले- भगवान बनने की तैयारी है
AajTak
वायरल वीडियो में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच सांसद दर्शन सिंह चौधरी शांत मुद्रा में बैठे दिखाई दे रहे हैं, जबकि उन पर फूलों की बरसात हो रही है. इस पुष्पाभिषेक के दौरान सांसद के पास कई लोग खड़े नजर आ रहे हैं.
मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम-नरसिंहपुर संसदीय क्षेत्र के सांसद दर्शन सिंह चौधरी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसने विवाद खड़ा कर दिया है. इस वीडियो में नवरात्रि के एक धार्मिक आयोजन के दौरान सांसद का फूलों से अभिषेक किया जा रहा है.
दरअसल, यह आयोजन सिवनी-मालवा तहसील के बानापुरा में निलय ड्रीम्स कालोनी में हुआ था, जहां सांसद चौधरी अतिथि के रूप में शामिल हुए थे.
वायरल फुटेज में सांसद चौधरी शांत मुद्रा में बैठे दिखाई दे रहे हैं, और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ उन पर लगातार फूलों की बरसात हो रही है. उनके पास में कई लोग खड़े हैं जो इस अभिषेक में शामिल हैं.
सोशल मीडिया पर ट्रोल हुए सांसद BJP सांसद के इस तरह अभिषेक किए जाने का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स ने जमकर प्रतिक्रियाएं दी हैं और उन्हें ट्रोल किया है. कई यूजर्स ने इसे धार्मिक आयोजन की गरिमा से खिलवाड़ बताया.
वहीं, कुछ यूजर्स ने तंज कसते हुए कहा कि यह 'भगवान बनने की तैयारी' है. हालांकि, विवाद बढ़ता देख इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से डिलीट कर दिया गया है.

खाड़ी देश में तनाव खत्म होने का नाम नहीं ले रहा, जिसका सीधा असर तेल और गैस पर पड़ रहा है जिसकी चपेट में पूरी दुनिया आ रही है. इस बीच अमेरिका और इजरायल के हमले का जवाब देने के लिए ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को अपना एक खास हथियार बना लिया है. इस समुद्री गलियारे पर नियंत्रण के जरिए ईरान ने दुनिया के व्यापार को प्रभावित किया है और अब ईरान ने इस रास्ते से गुजरने वाले जहाजों से टैक्स वसूलना शूरू कर दिया है. जिसने दुनिया भर के देशों की टेंशन बढ़ा दी है.

ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल के युद्ध का आज 21वां दिन है, और दोनों ओर के लगातार हमलों के बीच जिस सवाल का जवाब दुनिया जानना चाहती है. वो ये है कि इस युद्ध का धुरंधर कौन है? ईरान के सरेंडर की ख्वाहिश पाले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ईरान की ओर से कई सरप्राइज मिले हैं. चाहे, वो खाड़ी देशों के अमेरिकी बेस पर ईरानी हमले हों, चाहे इजरायल और खाड़ी देशों के तेल-गैस के ठिकानों पर ईरान का पलटवार हो या अमेरिका के F-35 जैसे अत्याधुनिक विमानों को गंवाने से अमेरिका के लिए बढ़ रही युद्ध की कीमत हो.

राजधानी दिल्ली में मौसम का मिजाज बीते दो-तीन दिनों से बदला हुआ है और आज सुबह भी राजधानी दिल्ली में बारिश रुक-रुक कर हो रही है...सुबह से ही आसमान में काले बादल छाए हुए हैं...ये बदलाव ऐसे समय पर आया है जब कुछ दिनों से गर्मी बढ़ने लगी थी और गर्मियों का मौसम आने वाला था..लेकिन वेस्टर्न डिस्टर्बेंस से मौसम में हुए बदलाव ने नजारा बिल्कुल बदल दिया है

महाराष्ट्र में कथित काले जादू को लेकर विवाद बढ़ गया है. रोहित पवार ने अजित पवार के आवास के पास हुए कथित अनुष्ठानों की जांच मांगी. अमोल मिटकरी ने भी मामला उठाया और इसे नासिक के ज्योतिषी अशोककुमार खारत से जोड़ा. 28 जनवरी के विमान हादसे के बाद यह मुद्दा और गंभीर हो गया है. खारत दुष्कर्म मामले में गिरफ्तार है.

जम्मू-कश्मीर में मौसम ने करवट बदल ली है और पहाड़ों पर जमकर बर्फबारी हो रही है. कश्मीर घाटी में जहां सैलानी बर्फबारी का लुत्फ उठा रहे हैं वहीं स्थानीय लोगों के लिए ठंड बढ़ने की वजह से कई दिक्कतें शुरू हो गई है. जम्मू-कश्मीर में बारिश और बर्फबारी का असर उत्तर भारत के मौसम पर भी पड़ा है और मैदानी हिस्सों में भी बारिश के बाद तापमान नीचे गिर गया है.

Kanhaiya Mittal Controversy: प्रसिद्ध भजन गायक कन्हैया मित्तल एक बार फिर अपने तीखे तेवर और विवादों के कारण चर्चा में हैं. राजस्थान के अलवर में आयोजित एक भक्ति संध्या के दौरान साउंड ऑपरेटर से हुई उनकी भिड़ंत ने अब 'सोशल मीडिया वॉर' का रूप ले लिया है. गायक की इस 'अकड़' पर लोग उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं.

दिल्ली के पालम इलाके में हुए भीषण अग्निकांड में एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत के बाद गुरुवार को शोक सभा के दौरान आम आदमी पार्टी और बीजेपी नेताओं के बीच कहासुनी शुरू हो गई और देखते ही देखते नौबत हाथापाई तक पहुंच गई. जिससे मौके पर तनाव फैल गया. इस झड़प में पूर्व AAP विधायक को भी चोट लगने की भी खबर है.






