
फूड ब्लॉगर, LGBT सपोर्टर और एक्टिविस्ट... सोशल मीडिया पर खुद को ऐसा दिखाता था आफताब
AajTak
दिल्ली पुलिस के मुताबिक, श्रद्धा विकास वॉकर (26 साल) और आफताब पूनावाला (28 साल) की मुलाकात साल 2019 में एक डेटिंग ऐप के जरिए हुई थी. उस समय ये दोनों मुंबई में अपने परिवार के साथ रहते थे. आरोप है कि डेटिंग ऐप पर दोस्ती होने के बाद आफताब ने श्रद्धा से कई बड़े-बड़े वादे किए थे और कहा कि उसके लिए वो अपना घर छोड़ने को भी तैयार है.
Shraddha Walker Murder case: दिल्ली के छतरपुर में हुए श्रद्धा वॉकर मर्डर केस की हर तरफ चर्चा है. श्रद्धा जिस खतरनाक कातिल आफताब अमीन पूनावाला को अपने सपनों का राजकुमार समझती है, उसके साथ शादी का सपना देखती है, उसके हर सुख-दुख में साथ देना चाहती है, लेकिन वो कातिल अपनी उसी प्रेमिका के शरीर के 20 छोटे-छोटे टुकड़े करके पूरे शहर में बिखेर देता है. आफताब के सोशल मीडिया अकाउंट्स देखने से पता चलता है कि वो खुद को एक प्रगतिशील लड़के के तौर पर पेश करता था. इसमें फेमिनिस्ट की बातें, LGBTQIA+ हकों का ‘समर्थन’ करता था.
पुलिस के मुताबिक, श्रद्धा विकास वॉकर (26 साल) और आफताब पूनावाला (28 साल) की मुलाकात साल 2019 में एक डेटिंग ऐप के जरिए हुई थी. उस समय ये दोनों मुंबई में अपने परिवार के साथ रहते थे. आरोप है कि डेटिंग ऐप पर दोस्ती होने के बाद आफताब ने श्रद्धा से कई बड़े-बड़े वादे किए और ये कहा कि अगर उसके परिवार को उन दोनों का रिश्ता मंजूर नहीं है तो वो उसके लिए अपना घर छोड़ने को भी तैयार है और दोनों मुंबई से दूर किसी दूसरे शहर में चले जाएंगे.
पेशे से शेफ था आफताब, खुद को फूड ब्लॉगर बताता था
इसके बाद जब इस लड़की ने अपने परिवार को आफताब के बारे में बताया तो उन्होंने इस रिश्ते का जबरदस्त विरोध किया. लेकिन श्रद्धा तब भी नहीं मानी और वो आफताब के साथ दिल्ली आ गई. बड़ी बात ये है कि इससे पहले ये लड़की मुंबई के एक कॉल सेंटर में काम करती थी. जबकि ये लड़का पेशे से एक Chef था और सोशल मीडिया पर ये खुद को Food Blogger बताता था.
शादी का दबाव बना रही थी लड़की, इसलिए झगड़ा हुआ?
पुलिस का कहना है कि आफताब और श्रद्धा इसी साल अप्रैल में दिल्ली से कहीं बाहर घूमने गए थे. लेकिन इसके बाद जब वो वापस लौटे तो दोनों के बीच काफी झगड़ा हुआ और इस झगड़े के दौरान 18 मई को आफताब ने श्रद्धा की गला घोंट कर हत्या कर दी. फिलहाल, इस हत्या को लेकर अलग-अलग तरह के दावे किए जा रहे हैं. ऐसा भी शक जताया जा रहा है कि लव जिहाद भी इसके पीछे एक कारण हो सकता है. लेकिन पुलिस ने कहा है कि लड़की शादी करने के लिए लड़के पर दबाव बना रही थी, इसलिए उसने झगड़े में गला घोंट कर हत्या कर दी और घटना के बाद जो आफताब ने किया, उस पर शायद ही किसी को यकीन होगा.

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पराजित करने के बाद रेखा गुप्ता की अगुवाई में बीजेपी की सरकार एक साल पूरी कर चुकी है. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने अपने वादों को पूरा करने की कोशिश की है. साथ ही अपने एक वर्ष की उपलब्धियां भी बताईं. देखें वीडियो.

भारत और बांग्लादेश के रिश्तों में सुधार के संकेत देते हुए दिल्ली स्थित बांग्लादेश हाई कमीशन ने भारतीय नागरिकों के लिए सभी वीजा सेवाएं फिर से शुरू कर दी हैं, जो करीब दो महीने से बंद थीं. यह कदम बांग्लादेश में तारिक रहमान के प्रधानमंत्री बनने के तुरंत बाद उठाया गया. भारत विरोधी छात्र नेता उस्मान हादी की हत्या और विरोध प्रदर्शनों के चलते दोनों देशों के संबंध तनावपूर्ण हो गए थे.

फिल्म स्टार रणवीर सिंह को अमेरिका के एक नंबर से दो बार धमकी मिली है. मुंबई क्राइम ब्रांच ने इस मामले की पुष्टि की है कि धमकी का ऑडियो नोट अमेरिकन नंबर से आया था. गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के गुर्गे हैरी बॉक्सर द्वारा भेजी गई ये धमकी, जिसमें 10 करोड़ रुपए की फिरौती मांगी गई थी, दिशा पाटनी और अन्य सितारों को भी धमकी मिली है. इस खतरे के पीछे गैंगस्टर नेटवर्क का विस्तार अमेरिका में होना बताया जा रहा है. अनमोल बिश्नोई के खुलासे ने यह भी स्पष्ट किया कि लॉरेंस गैंग का मुख्यालय कनाडा से अमेरिका स्थानांतरित हो चुका है.

केरल के कन्नूर जिले में शुक्रवार को हुए दो बम धमाके से हड़कंप मच गया. पनूर के पास खुदाई के दौरान जमीन में दबा बम फटने से टिपर लॉरी चालक शमिथ लाल घायल हो गया. वहीं, मनोलिक्कावु मंदिर के प्रवेश द्वार के पास अज्ञात व्यक्ति ने सड़क पर बम फेंका. यह घटना मंदिर उत्सव के दौरान CPI(M) और RSS कार्यकर्ताओं के विवाद के बाद हुई.



