
फुटपाथ पर चिकन की तरह बिकता दिखा कोबरा का मीट, व्लॉगर ने दिखाया नजारा
AajTak
हर देश की खाने की अपनी संस्कृति होती है, लेकिन कभी-कभी ये ट्रेंड इतने अलग होते हैं कि लोग हैरान रह जाते हैं. हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें इंडोनेशिया के स्ट्रीट फूड स्टॉल पर सांप का मीट बेचा जा रहा है.
हर देश की खाने की अपनी संस्कृति होती है, लेकिन कभी-कभी ये ट्रेंड इतने अलग होते हैं कि लोग हैरान रह जाते हैं. हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें इंडोनेशिया के स्ट्रीट फूड स्टॉल पर सांप का मीट बेचा जा रहा है.
सांप का खून और मीट, जकार्ता का लोकप्रिय स्नैक इस वीडियो को अब तक 42 मिलियन से ज्यादा बार देखा जा चुका है. एक भारतीय व्लॉगर ने जकार्ता की सड़कों पर घूमते हुए सांप के खून और मीट को स्नैक के रूप में परोसे जाते हुए दिखाया. व्लॉगर ने बताया कि इंडोनेशिया के लोग सांप का मीट, खासतौर पर कोबरा, उतने ही चाव से खाते हैं जितना भारतीय लोग चाउमीन और मोमोज खाते हैं.
देखें वायरल वीडियो
कोबरा मीट: फायदे और कीमत व्लॉगर ने यह भी जानकारी दी कि कोबरा का मीट इंडोनेशिया में करीब 1000 रुपये में मिलता है. इसे त्वचा और इम्यूनिटी के लिए फायदेमंद माना जाता है. वीडियो में एक विक्रेता को कोबरा को पिंजरे से निकालते, ग्रिल करते और ग्राहकों को परोसते हुए दिखाया गया है.
'ये लोग दाल- चावल क्यों नहीं खाते' इस वीडियो ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है. एक यूजर ने लिखा कि एक दिन वहां जाऊंगा और इन्हें दाल-चावल बनाना सिखाऊंगा. वहीं, एक अन्य ने कहा कि ये साबित हो गया कि इस धरती पर सबसे खतरनाक जीव इंसान ही है. कुछ ने सांपों की तुलना अपने 'एक्स' और 'दोस्तों' से भी की.
चीन, वियतनाम और इंडोनेशिया जैसे देशों में सांप का मीट खाना आम बात है. खासतौर पर चीन के कई गांवों में इसके लिए स्नेक फार्मिंग की जाती है. हालांकि सांपों को खाना हर जगह आम नहीं है, इसलिए कई लोगों को यह थोड़ा अजीब लग सकता है.

Aaj 24 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 24 मार्च 2026, दिन- मंगलवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, षष्ठी तिथि 16.07 बजे तक फिर सप्तमी तिथि, रोहिणी नक्षत्र रात 19.04 बजे तक फिर मृगशिरा नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 15.31 बजे से शाम 17.03 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.

Guru Gochar 2026: 2 जून 2026 को गुरु ग्रह मिथुन राशि से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश करेंगे, जहां उन्हें उच्च का माना जाता है. ज्योतिष के अनुसार गुरु का यह गोचर कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ साबित हो सकता है. मेष, मिथुन, कर्क, कन्या और मकर राशि के जातकों को करियर, धन और जीवन के अन्य क्षेत्रों में अच्छे अवसर मिलने के संकेत हैं.

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने इंटरमीडिएट 2026 के नतीजे घोषित कर दिए हैं और इस बार साइंस स्ट्रीम (Science Stream) में समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन ने पूरे राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त कर इतिहास रच दिया है. रिजल्ट की खबर मिलते ही आदित्य के घर और स्कूल में जश्न का माहौल है. उनकी इस सफलता ने न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे जिले का मान बढ़ाया है.

Chaitra Navratri 2026: नवरात्र हिंदू धर्म का सबसे बड़ा आस्था और भक्ति का पर्व है. मां दुर्गा की कृपा पाने के लिए भक्त नौ दिनों तक कठिन उपवास रखते हैं. लेकिन कई बार किसी हेल्थ इश्यू या अनजाने में हुई गलती के कारण व्रत टूट जाता है. ऐसे में आज हम आपको कुछ विशेष उपाय बताएंगे, जिन्हें करके व्रत का दोष दूर किया जा सकता है.









