
फीस बढ़ोतरी के खिलाफ प्रदर्शन करने वाले इलाहाबाद यूनिवर्सिटी के 15 छात्रों के खिलाफ FIR
AajTak
चार गुना फीस बढ़ाने के खिलाफ सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन कर रहे इलाहाबाद यूनिवर्सिटी के छात्रों के खिलाफ अब यूनिवर्सिटी प्रशासन ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है. ऐसे 15 छात्रों को चुनकर उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है, जो विरोध-प्रदर्शन में शामिल थे. वहीं, 100 अज्ञात के खिलाफ भी केस दर्ज कराया गया है. शिकायत यूनिवर्सिटी के प्रॉक्टर प्रो. हर्ष कुमार ने की है.
इलाहाबाद विश्विद्यालय में फीस बढ़ोतरी का मामला तूल पकड़ते जा रहा है. बढ़ी हुई फीस का के खिलाफ धरना-प्रदर्शन कर रहे छात्रों के खिलाफ एक्शन शुरू हो गया है. ऐसे 15 छात्रों के खिलाफ FIR दर्ज कर ली गई है. वहीं, 100 अज्ञात के खिलाफ भी केस दर्ज किया गया है.
शिकायत प्रॉक्टर (कुलानुशाशक) प्रो. हर्ष कुमार ने दर्ज कराई है. एफआईआर कर्नलगंज थाने में कराई गई है. छात्रों ने 20 सितंबर को फीस बढ़ोतरी को लेकर आरपार की लड़ाई का आह्वान किया है.
दरअसल, इलाहाबाद यूनिवर्सिटी के सैकड़ों छात्र कई दिनों से फीस में चार गुना बढ़ोतरी को लेकर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं. छात्र संघ भवन पर धरना दे रहे हैं और आमरण अनशन शुरू कर दिया है. छात्रों ने बढ़ाई गई फीस के विरोध में छात्र संघ भवन से चंद्रशेखर आजाद पार्क तक एक मसाल जुलूस भी निकाला और कॉलेज प्रशाशन से बढ़ाई गई फीस के आदेश को तत्काल वापस करने की मांग की.
छात्रों का आक्रोश देखकर विश्विद्यालय प्रशाशन ने यूनियन हॉल के गेट पर ताला लगवा दिया था. 16 सितंबर को अनशन पर बैठे कुछ छात्रों की हालात बिगड़ने लगी तो एम्बुलेंस बुलाई गई, लेकिन प्रशासन ने एम्बुलेंस को अंदर आने से मना कर दिया. इसपर गुस्साए छात्रों ने ताला तोड़ दिया था.
इनके खिलाफ हुआ केस
जिन छात्रों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है, उनके नाम अजय यादव सम्राट, अखिलेश यादव, सत्यम कुशवाहा, आयुष प्रियदर्शी, अजय पांडे बागी, मंजीत पटेल, आशुतोष पटेल उर्फ राहुल पटेल, जितेंद्र धनराज, राहुल सरोज, नितिन मलिक, नीरज प्रताप सिंह, संदीप वर्मा, हरेंद्र यादव, अमित द्विवेदी और आकाश यादव है.

मुंबई में अब तक 85 लोगों ने गंभीर बीमारी या दुर्घटना की स्थिति में पैसिव यूथेनेशिया के लिए अपनी सहमति जताई है. शिवसेना (यूबीटी) के बीएमसी समूह नेता अमेय घोले ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट के 24 जनवरी 2023 के निर्देशों के अनुसार स्थानीय निकायों के लिए ‘एडवांस मेडिकल डायरेक्टिव’ (AMD) या ‘लिविंग विल’ को स्वीकार करना, सुरक्षित रखना और प्रबंधित करना अनिवार्य है. लिविंग विल एक लिखित दस्तावेज होता है, जिसमें व्यक्ति पहले से यह तय करता है कि भविष्य में गंभीर स्थिति में वह किस तरह का इलाज लेना या न लेना चाहता है. इस पहल से लोगों में अपने चिकित्सा अधिकारों को लेकर जागरूकता बढ़ रही है.

वेस्ट एशिया में बढ़ते तनाव और अमेरिका-ईरान संघर्ष के असर ने कश्मीर के वसंत पर्यटन पर भी असर डालना शुरू कर दिया है. श्रीनगर के बादामवारी और ट्यूलिप गार्डन में फूल पूरी तरह खिले हुए हैं, लेकिन पर्यटकों की संख्या उम्मीद से कम नजर आ रही है. भू-राजनीतिक अस्थिरता और ऊर्जा संकट की आशंका के चलते कई पर्यटक अपनी यात्रा टाल रहे हैं, जिससे पर्यटन कारोबार को झटका लगा है. इससे कश्मीर में पर्यटन से जुड़े व्यवसाय को नुकसान पहुंचा है.

मणिपुर में सुरक्षाबलों का बड़ा एक्शन... उखरूल में 6 अवैध बंकर ध्वस्त, हिंसा रोकने के लिए बड़ी तैनाती
मणिपुर के उखरूल जिले में सुरक्षाबलों ने 6 अवैध बंकर ध्वस्त कर दिए हैं. लितान इलाके में कुकी और नागा समुदायों के बीच बढ़ते तनाव के बीच यह बड़ा एक्शन लिया गया है. क्या है पूरा मामला? जानने के लिए पढ़ें ये पूरी कहानी.










