
फिसलता हुआ आया ट्रक, सामने से आई तेज रफ्तार कार... भयानक हादसे का वीडियो वायरल
AajTak
सोशल मीडिया पर एक दिल दहला देने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक ट्रक बारिश से भीगी सड़क पर फिसलकर पलट जाता है और सामने से आ रही कार को पूरी तरह कुचल देता है.
रोमानिया से एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा सामने आया है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. यह हादसा ड्रेगसनी और आइसी शहरों के बीच हुआ, जब एक तेज रफ्तार ट्रक अचानक फिसलकर दूसरी लेन में जा घुसा और सामने से आ रही कार को पूरी तरह कुचल दिया.
वीडियो में देखा जा सकता है कि एक काली रंग की कार सड़क के अपने सही लेन पर धीरे-धीरे चल रही होती है. तभी सामने से एक बड़ा ट्रक आता है, जो अचानक अपना संतुलन खो देता है और फिसलते हुए बीच सड़क में आ जाता है. कुछ ही सेकंड में ट्रक का पिछला हिस्सा पूरी तरह घूमकर दूसरी लेन में चला जाता है.
कार का ड्राइवर खतरे को भांपता है और फौरन ब्रेक लगाता है, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी होती है. ट्रक के अगले पहिए सड़क के किनारे की ऊंचाई से नीचे उतर जाते हैं, जिससे ट्रक झटका खाकर पलट जाता है और तेज रफ्तार में कार के ऊपर गिर जाता है.
टक्कर इतनी भयानक होती है कि कार की छत पूरी तरह उखड़ जाती है और उसका ऊपरी हिस्सा बुरी तरह पिचक जाता है. हादसे के बाद कार कुछ फीट खिसककर रुक जाती है.
रिपोर्ट्स के मुताबिक, कार में बैठे 42 साल के ड्राइवर और उसका 39 साल का दोस्त मौके पर ही मारे गए. पुलिस ने बताया कि ट्रक चला रहा 54 वर्षीय व्यक्ति, वाहन से नियंत्रण खो बैठा और सीधा कार से जा टकराया.
देखें वायरल वीडियो

इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.












