
फिल्मों-किताबों के बैन पर बोले राइटर चेतन भगत-क्रिटिसाइज करिए मगर रोक लगाना सही नहीं
AajTak
इंडिया टुडे माइंड रॉक्स का आगाज हो चुका है. बेंगलुरू में हो रहे इस बड़े इवेंट में आज, 14 सितंबर के दिन कई बड़े सितारे शिरकत करने वाले हैं. इवेंट के पहले मेहमान चेतन भगत रहे. उनके सेशन का नाम फिक्शन एज सोशल कमेंट्री इन मॉडर्न इंडिया था. इस सेशन में उन्होंने मॉडरेटर राजदीप सरदेसाई से बात की.
इंडिया टुडे माइंड रॉक्स का आगाज हो चुका है. बेंगलुरू में हो रहे इस बड़े इवेंट में आज, 14 सितंबर के दिन कई बड़े सितारे शिरकत करने वाले हैं. इवेंट के पहले मेहमान चेतन भगत रहे. उनके सेशन का नाम फिक्शन एज सोशल कमेंट्री इन मॉडर्न इंडिया था. इस सेशन में उन्होंने मॉडरेटर राजदीप सरदेसाई से बात की. भारत के सबसे फेमस और सफल लेखकों में से एक चेतन ने अपने करियर और किताबों के बारे में 'इंडिया टुडे माइंड रॉक्स यूथ समिट 2024' में बातचीत की. आइए बताएं उन्होंने क्या कहा.
फिल्मों-किताबों पर बोले चेतन
पिछले 20 सालों में चेतन भगत ने एक से बढ़कर एक बेहतरीन किताबों को लिखा है. उनकी किताब '5 पॉइंट समवन' पर आमिर खान की फिल्म '3 इडियट्स' बनी है. चेतन ने इस बारे में बताया कि उनकी इस किताब में उन्होंने आईआईटी के बारे में सही में बताया है. ये उनके दोस्तों की कहानी है. '5 पॉइंट समवन' और '2 स्टेट्स' दो किताबें हैं, जो चेतन की जिंदगी पर लिखी गई हैं.
उन्होंने कहा कि किसी भी लेखक की जिंदगी से जुड़े किस्सों वाली किताब समाज के बारे में कुछ न कुछ सामने लाती ही है. ऐसे ही आर्ट बनता है. कुछ लोग ऐसे भी होते हैं कि ये आपने कैसे बनाया, कैसे लिखा. तो ये सही नहीं है. अगर आप बेहतरीन आर्ट चाहते हैं तो ये आपको ऑफेंड करेगा ही. चेतन ने कहा कि किसी फिल्म को बैन करने और लोगों को जेल में डालने की बात गलत है. दूसरे लोगों की अभिव्यक्ति की आजादी, आपकी अभिव्यक्ति की आजादी है. अगर आप दूसरों को कुछ कहने या करने से रोकेंगे, तो बाद में ये आपके साथ होगा.
क्या है चेतन की हिट किताबों का फॉर्मूला?
चेतन भगत से पूछा गया कि आपकी किताबें समाज में बदलाव का सिंबल बन गई हैं. चेतन भगत का क्या फॉर्मूला हैं एक बेस्टसेलर और ब्लॉकबस्टर किताब को लिखने का? चेतन ने कहा कि मुझे आपको मारना पड़ेगा अगर मैंने ये बात आपको बताई, लेकिन फिर भी मैं बताता हूं. असल में मैं काफी वक्त से यहां हूं. 20 साल हो गए हैं मेरी पहली किताब को निकले. मैंने भी इस बारे में सोचा है कि आखिर क्या है वो चीज जो काम कर जाती है. काश मुझे पता होता. क्योंकि मैंने चैटजीपीटी का इस्तेमाल किया है. इससे कुछ नहीं होता.

मनोरंजन की दुनिया में मंगलवार, 17 मार्च का दिन रोमांच के साथ-साथ विवादों भरा भी रहा. इस दिन सारा अली खान को लेकर बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (BKTC) के अध्यक्ष ने अजब-गजब बयान दिया. दूसरी तरफ अक्षय कुमार को लेकर बड़ी खबर सामने आई. फिल्म रैप में जानिए, बॉलीवुड, टीवी, साउथ सिनेमा समेत एंटरटेनमेंट की बड़ी खबरें.

19 अप्रैल से उत्तराखंड की चारधाम यात्रा शुरू हो रही है. इसे लेकर बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (BKTC) जोर-शोर से तैयारियों में जुटी हुई है. ऐसे में बीकेटीसी अध्यक्ष का एक बयान वायरल हो गया है. इसमें उन्होंने कहा कि एक्ट्रेस सारा अली खान को मंदिर में दर्शन के लिए अपने सनातनी होने का प्रमाण देना होगा.

महाकुंभ 2025 से वायरल हुईं मोनालिसा ने 11 मार्च को केरल के रहने वाले मुस्लिम शख्स फरमान खान से शादी कर ली थी. उन्होंने पहले रजिस्टर मैरिज की और फिर मंदिर में हिंदू रीति-रिवाजों से शादी रचाई. इसके बाद से हंगामा मचा हुआ है. डायरेक्टर सनोज मिश्रा ने इसे लव जिहाद बताया था. अब वो पुलिस के पास पहुंचे हैं.










