
फिलिस्तीन को दरकिनार कर UAE ने इजरायल के लिए उठाया ये बड़ा कदम
AajTak
फिलिस्तीन के मसले पर मुस्लिम देशों की तनातनी के बावजूद संयुक्त अरब अमीरात इजरायल के साथ आर्थिक क्षेत्र में लगातार साझेदारी बढ़ा रहा है. दुबई में 2 जून को आयोजित ग्लोबल इन्वेस्टमेंट फोरम में दोनों देशों के दिग्गज जुटे और आगे की कारोबारी रणनीति पर चर्चा की.
फिलिस्तीन के मसले पर मुस्लिम देशों की चेतावनी के बावजूद संयुक्त अरब अमीरात (UAE) इजरायल के साथ आर्थिक क्षेत्र में लगातार साझेदारी बढ़ा रहा है. इजरायल और फिलिस्तीन में 11 दिन चले संघर्ष सीजफायर की घोषणा हुए अभी कुछ ही दिन हुए हैं लेकिन यूएई-इजरायल के रिश्तों पर इसका कोई असर पड़ता नहीं दिख रहा है. दुबई में इसी हफ्ते आयोजित हुए ग्लोबल इन्वेस्टमेंट फोरम में दोनों देशों के दिग्गज जुटे और आगे की कारोबारी रणनीति पर चर्चा की. (फोटोGetty Images) दुबई में आयोजित ये कार्यक्रम पूरी तरह से बिजनेस पर फोकस रहा. प्रतिभागियों ने पर्यटन को बढ़ावा देने, रोजगार, टेक्नोलॉजी शेयरिंग, अर्थव्यवस्था और पीने के पानी की किल्लत पर चर्चा की. पिछले साल सितंबर में इजरायल और यूएई में द्विपक्षीय संबंधों के सामान्य होने के बाद हजारों इजरायली सैलानी अरब देश की यात्रा पर पहुंचे. ज्यादातर इजरायली पर्यटकों ने अबू धाबी या दुबई को अपने पसंदीदा शहर के तौर पर चुना. (फोटो-Getty Images)
ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.

आज यु्द्ध का 24वां दिन है. इजरायल पर ईरान और जवाब में अमेरिका और इजरायल के ईरान पर ताबड़तोड़ हमले जारी हैं. इस बीच सवाल ये कि क्या डोनाल्ड ट्रंप हॉर्मुज पर फंस गए हैं. ट्रंप के बार-बार बदलते बयानों से लग रहा है कि जंग छेड़ने से पहले हॉर्मुज को लेकर ट्रंप सोच नहीं पाए थे. देखें कैसे बदलते जा रहे ट्रंप के बयान.









