
फिलिस्तीन के 'नेल्सन मंडेला' की रिहाई की मांग, हमास क्यों चाहता है इस शख्स की आजादी?
AajTak
फिलिस्तीनी मारवान बरघौटी को अपने 'नेल्सन मंडेला' के रूप में देखते हैं. उन्हें राष्ट्रपति महमूद अब्बास का नेचुरल उत्तराधिकारी माना जाता है. अगर उनकी रिहाई होती है तो फिलिस्तीन एकजुट हो सकता है. एक सर्वे में पाया गया कि बरघौटी हमास नेता इस्माइल हानियेह और राष्ट्रपति अब्बास से भी ज्यादा मशहूर हैं लेकिन इजरायल उन्हें एक "कट्टर आतंकवादी" मानता है.
इजरायल के साथ जंग के बीच हमास ने फिलिस्तीन के 'नेल्सन मंडेला' की आजादी की मांग रखी है. मारवान बरघौटी, राष्ट्रपति महमूद अब्बास की फतह पार्टी के नेता हैं और कुछ फिलिस्तीनी उन्हें देश के अगले राष्ट्रपति के रूप में देखते हैं. वह दो दशकों से भी ज्यादा समय से इजरायल की जेल में बंद हैं. कहा जा रहा है कि हमास ने उनकी रिहाई की मांग अपनी छवि सुधारने के लिए रखी है.
इजरायल और हमास के बीच कमोबेश चार महीने से जंग चल रही है और युद्ध खत्म करने का दबाव बढ़ रहा है. कोशिश है कि इजरायल और हमास के बीच युद्धविराम हो और हमास की कैद से बंधकों को रिहा कराया जाए. इसके बदले हमास भी इजरायल से कुछ उम्मीदें लगा रखी है. फिलिस्तीनियों की रिहाई की मांग हमास के लिए अहम है लेकिन हमास की हालिया डिमांड ने बरघौटी की तरफ दुनिया का ध्यान खींचा है.
ये भी पढ़ें: क्या सऊदी अरब को नहीं फिलिस्तीन की परवाह? इजरायल के साथ शांति पर US को भेजा ये संदेश
हमास सुधारना चाहता है अपनी छवि!
मारवान बरघौटी के बारे में कहा जाता है कि वह फिलिस्तीन की राजनीति के एक केंद्रीय नेता हैं. अगर उनकी रिहाई होती है तो फिलिस्तीनी अथॉरिटी के चुनाव में उनके लिए राजनीतिक ग्राउंड तैयार किया जा सकता है. बरघौटी की आजादी के जरिए हमास फिलिस्तीनियों का समर्थन चाहता है, जिसकी वजह से कहा जा रहा है कि गाजा में हजारों आम लोगों, बच्चों और महिलाओं ने अपनी जान गंवाई.

अमेरिका की 250वीं स्वतंत्रता वर्षगांठ पर जारी होने वाले विशेष सोने के सिक्के को लेकर विवाद खड़ा हो गया है. प्रस्तावित सिक्के पर डोनाल्ड ट्रंप की तस्वीर छापने के फैसले ने कानूनी और राजनीतिक बहस छेड़ दी है. जहां ट्रंप समर्थक इसे राष्ट्रीय गौरव का प्रतीक बता रहे हैं, वहीं विरोधी इसे लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ बता रहे हैं.

जापान के विदेश मंत्री तोशिमित्सु मोतेगी ने रविवार को स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में बिछी बारूदी सुरंगों को हटाने का प्रस्ताव रखा है. उन्होंने कहा है कि यदि अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच सीजफायर हो जाता है तो जापान होर्मुज जलडमरूमध्य में बिछी समुद्री बारूदी सुरंगों (नेवल माइंस) को हटाने के लिए अपने अत्याधुनिक 'माइनस्वीपर' जहाज तैनात करेगा.

ईरान जंग से तेल $112 प्रति बैरल तक पहुंच रहा है. एयरलाइंस उड़ानें काट रही हैं. ट्रांसपोर्ट महंगा हो रहा है. जापान, दक्षिण कोरिया, बांग्लादेश में फ्यूल राशनिंग शुरू हो गई है. IEA का 10-पॉइंट प्लान आ गया है. दुनियाभर की सरकारें इसे एनर्जी सिक्योरिटी कहेंगी, लेकिन असर लॉकडाउन जैसा दिखना शुरू हो चुका है. इस बार चेतावनी भी नहीं मिलेगी.

जापान ने कहा है कि अगर इजरयाल-अमेरिका का ईरान के साथ जो युद्ध जल रहा है, उसपर अगर पूरी तरह से विराम लगता है तो वह होर्मुज के रास्ते से माइंस हटाने का सोचेगा. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दो दिन पहले ही जापान के प्रधानमंत्री से मुलाक़ात की थी. इस मुलाक़ात के बाद जापान की ओर से यह बयान जारी किया गया है.

ईरान ने दक्षिण इजरायल के अराद और डिमोना में भीषण मिसाइल हमले किए है. इजरायली विदेश मंत्रालय के मुताबिक इस हमले में बच्चों समेत 100 से ज्यादा लोग घायल है. ईरान ने इन हमलों के लिए बैलिस्टिक मिसािलों का इस्तेमाल किया और डिमोनो शहर जहां इजरायल का सबसे बड़ा परमाणु संयंत्र के पास ये हमला हुआ, जो कि बड़ा चिंता का विषय है.








