
फिलिस्तीनी राष्ट्रपति की हत्या की कोशिश, काफिले पर हमले का वीडियो आया सामने
AajTak
फिलिस्तीन के राष्ट्रपति महमूद अब्बास के काफिला पर हमला हुआ है. हमलावरों ने उन्हें जान से मारने की कोशिश की है. इस जानलेवा हमले में फिलिस्तीनी राष्ट्रपति बाल-बाल बचे हैं.
फिलिस्तीन के राष्ट्रपति महमूद अब्बास के काफिले पर जानलेवा हमला हुआ है. अज्ञात हमलावरों ने राष्ट्रपति को जान से मारने की कोशिश की है. हमलावरों ने उनकी गाड़ियों पर अंधाधुंध गोलीबारी की है. इस जानलेवा हमले में फिलिस्तीनी राष्ट्रपति बाल-बाल बचे हैं.
महमूद अब्बास ने रविवार को वेस्ट बैंक में अमेरिका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन के साथ मीटिंग की थी. ब्लिंकन के साथ अपनी मुलाकात में अब्बास ने इजरायल से गाजा पर हमले रोकने के लिए कहा था.
गाजा में इजराइल और हमास युद्ध बीते एक महीने से चल रहा है. मंगलवार को फिलिस्तीनी राष्ट्रपति महमूद अब्बास के खिलाफ आयोजित हत्या के प्रयास ने क्षेत्र में दहशत पैदा कर दी है. तुर्किए टाइम्स के मुताबिक, कथित तौर पर वेस्ट बैंक में 'संस ऑफ अबु जंदाल' ने महमूद अब्बास को इजरायल के खिलाफ एक्शन लेने के लिए 24 घंटे का समय दिया गया था.
जब अब्बास ने इजरायल के खिलाफ कोई एक्शन लिया तो डेडलाइन खत्म होते ही मंगलवार को उनके काफिले पर हमला हो गया. झड़प में अब्बास के एक बॉडीगार्ड को गोली मार दी गई. इस संगठन ने हमले की जिम्मेदारी ली है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.

आज यु्द्ध का 24वां दिन है. इजरायल पर ईरान और जवाब में अमेरिका और इजरायल के ईरान पर ताबड़तोड़ हमले जारी हैं. इस बीच सवाल ये कि क्या डोनाल्ड ट्रंप हॉर्मुज पर फंस गए हैं. ट्रंप के बार-बार बदलते बयानों से लग रहा है कि जंग छेड़ने से पहले हॉर्मुज को लेकर ट्रंप सोच नहीं पाए थे. देखें कैसे बदलते जा रहे ट्रंप के बयान.










