
'...फिर सोनम की नजरें नीची हो गईं', गोविंद ने इस ट्रिक से उगलवाई बहन के मुंह से सच्चाई, सिर्फ 2 मिनट हो पाई थी बात
AajTak
Sonam Brother Govind Raghuvanshi came to Indore: राजा रघुवंशी की मां उमा रघुवंशी ने बताया कि गोविंद मंगलवार को इंदौर पहुंचा और सीधे उनके घर आया. उन्होंने कहा कि हमने गोविंद को माफ कर दिया, क्योंकि उसे साजिश की कोई जानकारी नहीं थी. अब हम सभी मिलकर सोनम और अन्य हत्यारों को सजा दिलवाएंगे.
मेघालय के राजा रघुवंशी हत्याकांड में सोनम रघुवंशी का भाई गोविंद रघुवंशी बुधवार को इंदौर में अपने मृतक बहनोई राजा के परिवार से मिलने पहुंचा. गोविंद ने राजा की मां उमा देवी से बातचीत में अपनी बहन सोनम की करतूत पर शर्मिंदगी और गुस्सा जाहिर किया. उसने कहा कि खुद केस लड़ूंगा और अपनी हत्यारी बहन को फांसी दिलवाऊंगा. गोविंद ने उमा देवी को बताया कि गाजीपुर (उत्तर प्रदेश) में सोनम से उसकी सिर्फ दो मिनट की मुलाकात हो पाई, क्योंकि पुलिस मिलने नहीं दे रही थी. इसी बीच गोविंद ने अपनी बहन सोनम से पूछा, ''क्या तेरा इस हत्याकांड में हाथ है?'' सोनम ने पहले इनकार किया, लेकिन जब गोविंद ने दबाव डाला और कहा कि तीन सुपारी किलर्स आकाश राजपूत, विशाल उर्फ विक्की ठाकुर और आनंद कुर्मी और राज कुशवाह ने अपना गुनाह कुबूल लिया है, तो सोनम नजरें नीची हो गईं और वह गोविंद की आंख से आंख नहीं मिला पाई.
गोविंद ने आगे बताया, ''बचपन से मैंने उसे देखा है. उसकी नजरें चुराने से मुझे पता चल गया कि वह हत्या में शामिल है.'' गुस्से में गोविंद ने सोनम को थप्पड़ मारने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने उसे रोक लिया.
राजा की मां का बयान उमा देवी ने मीडिया को बताया, ''गोविंद अपनी बहन की करतूत से बहुत शर्मिंदा और गुस्से में है. उसने कहा कि वह सोनम को सजा दिलवाने के लिए हमारे साथ है.'' उमा ने बताया कि गोविंद मंगलवार को इंदौर पहुंचा और सीधे उनके घर आया. उन्होंने कहा, ''हमने गोविंद को माफ कर दिया, क्योंकि उसे साजिश की कोई जानकारी नहीं थी. अब हम सभी मिलकर सोनम और अन्य हत्यारों को सजा दिलवाएंगे.'' गोविंद ने वादा किया कि वह राजा के परिवार के साथ मिलकर न्याय की लड़ाई लड़ेगा.
हत्याकांड और साजिश मेघालय पुलिस के 'ऑपरेशन हनीमून' ने खुलासा किया कि सोनम ने 23 मई को शिलांग के सोहरा में राजा की हत्या की साजिश रची. उसने अपने प्रेमी राज कुशवाह और तीन हत्यारों के साथ मिलकर राजा को सुनसान जगह पर ले जाकर हत्या करवाई. पुलिस को 42 सीसीटीवी फुटेज, खून से सनी जैकेट, और सोनम का रेनकोट जैसे सबूत मिले. सोनम ने 9 जून को गाजीपुर में सरेंडर किया था.
परिवार और समाज की मांग इधर, इंदौर में मृतक राजा का परिवार और रघुवंशी समाज सोनम और अन्य आरोपियों के लिए फांसी की सजा की मांग कर रहा है. गोविंद ने भी हत्यारों को सजा की मांग दोहराई है. पुलिस इस साजिश की गहन जांच कर रही है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 10वीं कक्षा का फाइनल रिजल्ट 2026 घोषित कर दिया है. इस वर्ष लगभग 10 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए. परिणाम आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर लाइव कर दिए गए हैं. बोर्ड ने मूल्यांकन प्रक्रिया रिकॉर्ड समय में पूरी की है ताकि नया शैक्षणिक सत्र एक अप्रैल से शुरू हो सके.











