
फिर बदलेंगी 'भाबीजी घर पर हैं' की अनीता भाभी, ये एक्ट्रेस बनेगी गोरी मैम
AajTak
पहले शो में सौम्या टंडन ने अनीता भाभी का रोल निभाया था. करियर में कुछ अलग करने के चलते सौम्या टंडन ने शो को अलविदा कह दिया था. इसके बाद 'गोरी मेम' का किरदार नेहा पेंडसे को मिला.
टीवी का पॉपुलर शो 'भाबीजी घर पर है' कई वजहों के कारण सुर्खियों में आया हुआ है. रिपोर्ट्स की मानें तो शो में एक बड़ा बदलाव दिखने वाला है. नेहा पेंडसे ने शो को अलविदा कह दिया है. मेकर्स अब नई 'गोरी मेम' की खोज में लगे हुए हैं. फरवरी में नेहा अपना आखिरी शूट करेंगी. अब शो को लेकर जो नया अपडेट आ रहा है, उसमें कहा जा रहा है कि शो के मेकर्स ने फ्लोरल सैनी को नई अनीता भाभी के रोल के लिए अप्रोच किया है.

मुंबई में आयोजित इवेंट 'द ऑनर्स' में जब करीना कपूर खान ने कदम रखा, तो सबकी निगाहें उन्हीं पर ठहर गईं. रेड कार्पेट पर बेबो का अंदाज हमेशा की तरह जुदा और बेहद ग्लैमरस था. इस खास मौके के लिए करीना ने एक बेहद दिलकश लाल रंग का गाउन चुना, जो न केवल उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा रहा था, बल्कि इसका एक खास ऐतिहासिक कनेक्शन भी था.












