
फिर डरा रहा कोरोना, दिल्ली में 10 दिन में 3 गुना बढ़ीं मौतें, मुंबई में 79% बढ़े मामले, एक्टिव केस 1.25 लाख
AajTak
दिल्ली में कोरोना के मामलों में लगातार इजाफा हो रहा है. इससे पहले मंगलवार को कोरोना के 2,495 केस मिले थे. पॉजिटिविटी रेट 15.41% था. जबकि 6 लोगों की मौत हुई थी. इससे पहले 21 जनवरी को दिल्ली में कोरोना पॉजिटिविटी रेट 18.04% था. दिल्ली में कोरोना से अगस्त में ही 40 लोग जान गंवा चुके हैं. यह जुलाई के आखिरी 10 में हुई मौतों का करीब 3 गुना है.
देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 16,299 केस मिले हैं. इतना ही नहीं देश में एक्टिव केस भी 1,25,076 हो गए हैं. वहीं, पॉजिटिविटी रेट भी बढ़कर 4.58% हो गया है. देश की राजधानी दिल्ली में कोरोना के आंकड़े डराने वाले हैं. यहां पिछले 24 घंटे में 2146 केस मिले हैं. जबकि 8 लोगों की जान कोरोना से गई है. यह करीब 180 दिन में सबसे ज्यादा है. इससे पहले 13 फरवरी को राजधानी में कोरोना से 12 लोगों की मौत हुई थी. उधर, मुंबई में भी 24 घंटे में 800 से ज्यादा केस मिले हैं.
दिल्ली में कोरोना के मामलों में लगातार इजाफा हो रहा है. इससे पहले मंगलवार को कोरोना के 2,495 केस मिले थे. पॉजिटिविटी रेट 15.41% था. जबकि 6 लोगों की मौत हुई थी. इससे पहले 21 जनवरी को दिल्ली में कोरोना पॉजिटिविटी रेट 18.04% था. दिल्ली में कोरोना से अगस्त में ही 40 लोग जान गंवा चुके हैं. यह जुलाई के आखिरी 10 में हुई मौतों का करीब 3 गुना है. जुलाई के आखिर 10 दिन में 14 लोगों की कोरोना से मौत हुई थी.
दिल्ली में ऐसे बढ़ रहा मौत का आंकड़ा
दिल्ली में 1 अगस्त को दो, 2 अगस्त को तीन, 3 अगस्त को पांच, 4 अगस्त को चार, 5 अगस्त को दो, 6 अगस्त को एक, 7 अगस्त को दो. 8 अगस्त को छह, 9 अगस्त को सात और 10 अगस्त को आठ लोगों की मौत हुई. वहीं, 22 जुलाई से 31 जुलाई तक कोरोना से 14 लोगों की मौत हई थी. दिल्ली में अब तक कोरोना से 26,351 लोगों की मौत हो चुकी है. दिल्ली में पिछले 1 हफ्ते से तेजी से कोरोमना के केस बढ़े हैं. साथ ही मौत का आंकड़ा भी बढ़ा है. कौन लोग आ रहे कोरोना की चपेट में?
दिल्ली में बढ़ती मौतों के लेकर अधिकारियों और विशेषज्ञों का कहना है कि दूसरी बीमारी से ग्रसित लोग ही कोरोना की चपेट में आ रहे हैं. ज्यादातर मामलों में अचानक लोग कोरोना संक्रमित पाए जा रहै हैं. इन मरीजों का पहले से अन्य बीमारियों का इलाज भी चल रहा है.
मुंबई में एक दिमें 79% केस बढ़े

पश्चिम एशिया के हालात सुधरते नहीं दिख रहे..ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर 5 दिनों तक हमला ना करने की हामी जरूर भरी है लेकिन अब भी हमले थमे नहीं है. पश्चिम एशिया के हालात को देखते हुए भारत ने भी अपनी तैयारी मुकम्मल कर रखी है. राजनाथ सिंह ने एक हाईलेवल मीटिंग बुलाकर तैयारी की समीक्षा की. तो भारतीय एलपीजी टैंकरों की सुरक्षा के लिए भारतीय युद्धपोत हॉर्मुज पहुंच चुके हैं. पीएम मोदी ने कल लोकसभा में साफ कह दिया था कि तेल सप्लाई में रुकावट या नागरिकों और पावर प्लांट पर हमला मंजूर नहीं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.











