
फिर खोले गए सभी पीपा पुल, संगम घाट तक पहुंच रहे श्रद्धालु... जानें भगदड़ के बाद कैसी है महाकुंभ की व्यवस्था
AajTak
उत्तर प्रदेश सरकार ने धार्मिक समागम के लिए लाखों की संख्या में उमड़ने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ प्रबंधन और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रयास तेज कर दिए हैं. गुरुवार को संगम और अन्य घाटों पर डुबकी लगाने का सिलसिला जारी है. उत्तर प्रदेश सरकार के अनुसार, गुरुवार दोपहर 2 बजे तक 1.52 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं ने पवित्र स्नान किया. अब तक 27.58 करोड़ से अधिक श्रद्धालु महाकुंभ में डुबकी लगा चुके हैं.
महाकुंभ में भगदड़ में 30 लोगों की मौत के एक दिन बाद गुरुवार को उत्तर प्रदेश सरकार ने धार्मिक समागम के लिए लाखों की संख्या में उमड़ने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ प्रबंधन और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रयास तेज कर दिए हैं. गुरुवार को संगम और अन्य घाटों पर डुबकी लगाने का सिलसिला जारी है. उत्तर प्रदेश सरकार के अनुसार, गुरुवार दोपहर 2 बजे तक 1.52 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं ने पवित्र स्नान किया. अब तक 27.58 करोड़ से अधिक श्रद्धालु महाकुंभ में डुबकी लगा चुके हैं.
प्रयागराज में श्रद्धालुओं के भारी दबाव के बाद सारे पुल खोल दिए गए हैं. सारे पीपा पुल श्रद्धालुओं के लिए फिर से खोले गए हैं. डीआईजी महाकुंभ वैभव कृष्ण ने बताया कि पुलिस आगामी बसंत पंचमी स्नान (3 फरवरी) पर होने वाले अमृत स्नान के लिए सुरक्षा व्यवस्था पर सक्रिय रूप से काम कर रही है और मेला क्षेत्र में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित कर रही है.
उन्होंने कहा, "बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के आने की उम्मीद को देखते हुए हम पुलिस कर्मियों और सुरक्षा बलों की तैनाती को और मजबूत कर रहे हैं. गुरुवार को भीड़ का दबाव अपेक्षाकृत कम था और सभी पुलों को फिर से खोल दिया गया है, जिससे मेला क्षेत्र में आवागमन सुचारू हो गया. हालांकि, बसंत पंचमी से पहले बेहतर भीड़ प्रबंधन के लिए प्रमुख स्थानों पर नए प्रतिबंध लगाए जाएंगे."
यह भी पढ़ें: महाकुंभ भगदड़ की जांच शुरू, 1 महीने में देनी होगी रिपोर्ट, जल्द टीम करेगी प्रयागराज का दौरा
संगम और अन्य घाटों पर पहुंच रहे श्रद्धालु

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












