
फिर एक बार, टीके के लिए भागमभाग! नोएडा-गाजियाबाद से बेंगलुरु तक एक जैसा हाल
AajTak
Vaccine shortage पर केंद्र सरकार के दावों से इतर देश के अलग-अलग हिस्सों में कई सेंटर्स पर वैक्सीन उपलब्ध नहीं है. नोएडा, गाजियाबाद, हिमाचल प्रदेश, बेंगलुरु, दिल्ली समेत देश के अलग-अलग राज्यों, शहरों से एक बार फिर वैक्सीन की किल्लत की खबरें आनी शुरू हो गई हैं.
कोरोना वायरस की तीसरी लहर की आशंका के बीच देश में वैक्सीनेशन की रफ्तार एक बार फिर धीमी होती दिख रही है. केंद्र सरकार के दावों से इतर देश के अलग-अलग हिस्सों में कई सेंटर्स पर वैक्सीन उपलब्ध नहीं है. नोएडा, गाजियाबाद, हिमाचल प्रदेश, बेंगलुरु, दिल्ली समेत देश के अलग-अलग राज्यों, शहरों से एक बार फिर वैक्सीन की किल्लत की खबरें आनी शुरू हो गई हैं. एक वैक्सीन के लिए भागमभाग... मध्य प्रदेश के लोधीखेड़ा का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल है. यहां वैक्सीन की कमी है, लेकिन जैसे ही वैक्सीनेशन सेंटर का शटर खुला तब सैकड़ों की संख्या में लोग अंदर की ओर घुसने लगे. हालात, भगदड़ जैसे हो गए और लोग एक-दूसरे के ऊपर गिरते दिखाई दिए. ये सिर्फ इसलिए क्योंकि सेंटर में वैक्सीन कम हैं और लोगों की कोशिश थी कि जल्द से जल्द आगे पहुंचा जाए. दरअसल, छिंदवाड़ा के लोधीखेड़ा का ये इलाका महाराष्ट्र की सीमा से सटा हुआ है. ऐसे में लोगों की कोशिश है कि तीसरी लहर की दस्तक से पहले खुद को टीका लगा लिया जाए ताकि सेफ्टी बरकरार रहे. यहां एक सेंटर पर करीब 250 वैक्सीन की डोज़ एक दिन में मिल रही हैं, जबकि वैक्सीन लगवाने वालों की संख्या दोगुनी है.More Related News

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












