
फाइनल हो गई बिहार में मंत्रियों की लिस्ट, BJP हाईकमान से मिली मंजूरी... 3.30 बजे होगा नीतीश कैबिनेट का विस्तार
AajTak
बिहार में आज नीतीश सकार की कैबिनेट का विस्तार होना है, जिसमें बीजेपी के साथ-साथ जेडीयू के विधायकों को भी जगह दी जानी है. कैबिनेट विस्तार से पहले भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व ने स्टेट यूनिट के पास शपथ लेने वालों की लिस्ट भेज दी है.
बिहार में आज दोपहर 3.30 बजे कैबिनेट विस्तार होना है. सूत्रों के मुताबिक इससे पहले बीजेपी ने बिहार यूनिट के पास मंत्रीपद की शपथ लेने जा रहे विधायकों की लिस्ट भेज दी है. बता दें कि लोकसभा चुनाव से पहले कैबिनेट विस्तार को लेकर बीजेपी रणनीति के साथ आगे बढ़ना चाह रही है.
सूत्रों के मुताबिक लोकसभा चुनाव से पहले BJP कोई नाराजगी मोल नहीं लेना चाहती है. सीएम नीतीश कुमार भी चाहते हैं कि लोकसभा चुनाव से पहले कैबिनेट विस्तार हो जाए. जेडीयू की लिस्ट भी तैयार बताई जा रही है. जिन नेताओं को मंत्री पद की शपथ लेना है, उन्हें पटना में रहने के लिए कहा गया है.
गया के दौरे पर हैं राज्यपाल
दरअसल, बिहार के राज्यपाल राजेंद्र अरलेकर आज गया के दौरे पर हैं. वह दोपहर तक पटना लौटेंगे. इससे पहले नीतीश ने आज कैबिनेट मीटिंग भी बुलाई है. माना जा रहा है कि यह लोकसभा चुनाव से पहले आखिरी कैबिनेट मीटिंग हो सकती है.
नौवीं बार CM बने हैं नीतीश
बता दें कि करीब डेढ़ महीने पहले नीतीश कुमार ने नौवीं बार बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी. किसी मुख्यमंत्री के लिए नौ बार शपथ लेना एक रिकॉर्ड है. रिकॉर्ड ये भी है कि नीतीश कुमार कभी भी गठबंधन तोड़कर किसी के पाले में चले जाएं, अपनी कुर्सी बचा ही लेते हैं. चाहे वो चुनाव जिसके साथ भी लड़े हो और चाहे उनकी कितनी भी सीटें आएं.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












