
फल बिक्री की जगह तुलसी मंच लगाने पर बवाल, बंगाल में दो गुटों के बीच आगजनी-पत्थरबाजी
AajTak
महेशतला के रवींद्रनगर में दो गुटों के बीच मामूली विवाद हिंसक झड़प में बदल गया. आगजनी, पथराव और लाठीचार्ज के बीच कई पुलिसकर्मी घायल हुए. पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है. राजनीतिक दलों के बीच आरोप-प्रत्यारोप जारी हैं, जबकि प्रशासन ने इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी है.
कोलकाता के पास दक्षिण 24 परगना जिले के महेशतला स्थित रवींद्रनगर में बुधवार को दो गुटों के बीच विवाद हिंसक झड़प में बदल गया. मामूली दुकान विवाद से शुरू हुआ मामला देखते ही देखते आगजनी, पथराव और लाठीचार्ज तक पहुंच गया. इस हिंसा में कई पुलिसकर्मी घायल हो गए और पुलिस की गाड़ियों में तोड़फोड़ की गई.
कोलकाता पुलिस ने बताया कि इस झड़प में कम से कम पांच लोग घायल हुए हैं और अब तक चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है. स्थिति को नियंत्रण में लाने के लिए कोलकाता पुलिस और रैपिड एक्शन फोर्स (RAF) को मौके पर तैनात किया गया.
यह भी पढ़ें: सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर शर्मिष्ठा पनोली के खिलाफ केस दर्ज कराने वाला वजाहत खान कोलकाता से गिरफ्तार
पुलिस के मुताबिक, झड़प की शुरुआत एक जगह पर तुलसी मंच लगाने को लेकर हुई, जहां एक फल विक्रेता आम बेचता था. फल विक्रेता कुछ दिनों के लिए कहीं चला गया था. बीच में तुलसी मंच लगा दिया गया. आज जब फल विक्रेता वापस आया तो वह उस जगह पर तुलसी मंच देखकर भड़क गया, जहां वह फल बेचता था.
पुलिस थाने के सामने मोटरसाइकिल में लगाई आग
हिंसा उस वक्त तेज हुई जब कुछ असामाजिक तत्वों ने पुलिस थाने के सामने मोटरसाइकिल को आग के हवाले कर दिया. छतों से पत्थरबाजी हुई और सड़क पर टायर जलाए गए. एक महिला कांस्टेबल समेत कई पुलिसकर्मी घायल हो गईं. मामले के बिगड़ने पर प्रशासन ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 163 के तहत एहतियाती कदम उठाए हैं. इलाके में धारा लागू कर दी गई है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 10वीं कक्षा का फाइनल रिजल्ट 2026 घोषित कर दिया है. इस वर्ष लगभग 10 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए. परिणाम आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर लाइव कर दिए गए हैं. बोर्ड ने मूल्यांकन प्रक्रिया रिकॉर्ड समय में पूरी की है ताकि नया शैक्षणिक सत्र एक अप्रैल से शुरू हो सके.











