
फरीदाबाद में 'गे' डेटिंग ऐप से अश्लील वीडियो बनाकर यूं कर रहे थे ब्लैकमेल, गैंग का पर्दाफाश
AajTak
क्राइम ब्रांच बदरपुर बॉर्डर की टीम ने एक गैंग का पर्दाफाश किया है. यह गैंग समलैंगिक डेटिंग एप के जरिए लोगों को अपना शिकार बनाता था. इसके बाद अश्लील वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी देकर मोटी रकम वसूल करता था.
दिल्ली से सटे फरीदाबाद में एक ऐसे गिरोह का पर्दाफाश हुआ है, जिसने 'गे' डेटिंग एप (Gay Dating App) के जरिए कई व्यक्तियों को अपने जाल में फंसाकर उनके अश्लील वीडियो बनाए और लूटपाट की. क्राइम ब्रांच बदरपुर की टीम ने बताया कि उन्होंने इस गैंग के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है. पुलिस गिरफ्तार आरोपियों को रिमांड पर लेकर पूछताछ कर रही है. अभी मुख्य आरोपी सहित कुछ और आरोपी गिरफ्त से बाहर हैं.
डीसीपी नीतीश अग्रवाल ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों में विशाल, करण और पुनीत फरीदाबाद की गांधी कॉलोनी के रहने वाले हैं. इनकी उम्र क्रमशः 22, 19 और 23 वर्ष है. वहीं से एक ग्राइंडर नाम का ऐप को चला रहा था. यह ऐप एलजीबीटी (समलैंगिक) कम्युनिटी के लिए बनाया गया था. इस ऐप के माध्यम से वह लोगों को अपने जाल में फंसाता और उनकी अश्लील वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी देकर उनसे मोटी रकम वसूल करता था.
फरीदाबाद हेडक्वार्टर डीसीपी नितिन अग्रवाल ने बताया कि थाना एस जी एम नगर को इसकी शिकायत प्राप्त हुई थी. इस पर कार्रवाई करते हुए बदरपुर बॉर्डर की टीम ने तीन आरोपियों को फरीदाबाद के गांधी कॉलोनी से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की. आरोपियों ने फरीदाबाद के एनआईटी इलाके में रहने वाले युवक को डेटिंग ऐप के माध्यम से 11 मई को बुलाया था. उसके बाद हथियार दिखाकर उससे 20 हजार रुपये लूट लिया और डेबिट कार्ड और क्रेडिट कार्ड भी छीन लिए. आरोपियों ने डेबिट कार्ड से एक लाख और क्रेडिट कार्ड को एक पेट्रोल पंप पर जाकर स्वाइप करा कर लगभग दो लाख रुपये निकाल लिए. इसके बाद वीडियो वायरल करने की धमकी दी.
इस वारदात के बाद पीड़ित वह काफी दिनों तक डरा रहा, लेकिन 20 मई को उसने पुलिस से शिकायत की. फिलहाल इस मामले में तीनों आरोपियों को रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है इसमें मुख्य आरोपी सहित अन्य कई आरोपियों की गिरफ्तारी होनी बाकी है. फरीदाबाद डीसीपी एनआईटी नीतीश अग्रवाल के दिशा-निर्देश के तहत कार्य करते हुए क्राइम ब्रांच बॉर्डर प्रभारी सेठी मलिक की टीम ने लूट करने वाली गैंग का पर्दाफाश करते हुए गैंग के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया.

'नफरत की राजनीति से सामाजिक ताना-बाना प्रभावित', कश्मीरी छात्रों पर हमलों की राहुल गांधी ने की निंदा
राहुल गांधी ने कश्मीरी छात्रों और शॉल विक्रेताओं पर बढ़ते हमलों की कड़ी निंदा की है. उन्होंने जम्मू और कश्मीर स्टूडेंट्स एसोसिएशन के संयोजक नासिर खुएहामी को पत्र लिखकर अपनी चिंता जताई. राहुल गांधी ने कहा कि नफरत की राजनीति ने देश के सामाजिक ताने-बाने को कमजोर किया है और अल्पसंख्यकों के खिलाफ उत्पीड़न बढ़ा है.

रमजान के महीने में देश के कई हिस्सों में सांप्रदायिक तनाव की घटनाएं सामने आई हैं. खासकर मध्यप्रदेश के जबलपुर, हैदराबाद और कर्नाटक के बागलकोट में हालात तनावपूर्ण रहे. जबलपुर के सिहोरा इलाके में मंदिर और मस्जिद के बीच आरती और नमाज के समय विवाद हुआ जिसने तोड़फोड़ और पथराव को जन्म दिया. पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है और स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए कार्रवाई कर रही है.

उत्तराखंड के पौड़ी जनपद के श्रीनगर में स्थित लोकप्रिय धारी देवी मंदिर के पास बहने वाली अलकनंदा नदी में बड़ा हादसा टल गया. नदी में दो बोटों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हुई जिसके कारण कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई. टक्कर के बाद एक चालक नदी में गिर गया जबकि दूसरी बोट अनियंत्रित होकर बीच धारा में घूमती रही. सौभाग्यवश चालक तैरकर सुरक्षित बाहर आ गया और बोट संचालकों की सूझबूझ से सभी सवार सुरक्षित बचा लिए गए.

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा ने इस इंटरव्यू ब्रिक्स करेंसी पर विस्तार से बात की. उन्होंने कहा कि हमने यह नहीं कहा कि हम ब्रिक्स करेंसी बनाएंगे. ब्रिक्स के अंदर नई करेंसी बनाने पर कोई बहस नहीं है. लेकिन यह जरूरी नहीं है कि ब्राजील और इंडिया के बीच ट्रेड डील US डॉलर में ही हो. हम इसे अपनी करेंसी में भी कर सकते हैं.

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.



